Google पर $20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 का जुर्माना, रूस इतना गर्म क्योंं?

रिपोर्टों के अनुसार, जो जुर्माना ठोका गया है, वह दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍था से भी ज्‍यादा है यानी इतना पैसा धरती पर है ही नहीं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • रूस ने गूगल पर लगाया जुर्माना
  • न्‍यूज चैनल ब्‍लॉक करने पर यूट्यूब पर ऐक्‍शन
  • 20 डेसिलियन डॉलर जुर्माना लगाया गया

अगर 9 महीनों के अंदर रूसी चैनलों का प्रसारण बहाल नहीं किया गया तो जुर्माना हर दिन दोगुना हो जाएगा।

रूस और अमेरिका के बीच तनातनी जगजाहिर है। यूक्रेन-रूस की जंग के बाद दो महाशक्ति‍यों के बीच रिश्‍ते सबसे नाजुक मोड़ पर हैं। अब रूस की अदालत ने अमेरिकी कंपनी गूगल (Google) पर जुर्माना ठोका है। जुर्माने की रकम 20 डेसिलियन डॉलर के बराबर है। यह इतनी ज्‍यादा है कि 2 के बाद 34 जीरो लगाने होंगे। रिपोर्टों के अनुसार, जो जुर्माना ठोका गया है, वह दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍था से भी ज्‍यादा है यानी इतना पैसा धरती पर है ही नहीं। यह फाइन गूगल की मूल कंपनी अल्‍फाबेट के यूट्यूब (Youtube) पर लगा है। इसकी वजह रूसी सरकारी मीडिया चैनलों को ब्‍लॉक करना है, जिन्‍हें रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद ब्‍लॉक कर दिया गया था। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह जुर्माना तब लगाया गया, जब एक रूसी अदालत ने फैसला सुनाया। इसमें कहा गया कि Google ने YouTube पर रूस के मीडिया चैनलों को बैन करके राष्ट्रीय प्रसारण नियमों का उल्लंघन किया है। यह भी कहा गया है कि अगर 9 महीनों के अंदर रूसी चैनलों का प्रसारण बहाल नहीं किया गया तो जुर्माना हर दिन दोगुना हो जाएगा। 
Advertisement

मामला साल 2022 का है। यूट्यूब ने RT और स्पूतनिक समेत कई रूसी चैनलों पर ग्‍लोबल बैन लगा दिया था। यूट्यूब का कहना था कि इन चैनलों ने हिंसक घटनाओं को नकार दिया, उन्‍हें महत्वहीन बताया। इन दलीलों के साथ चैनलों को ब्‍लॉक कर दिया गया था। इस ऐक्‍शन पर रूस में काफी सख्‍त प्रतिक्र‍िया हुई और मामला अदालत में पहुंच गया।  

हालांकि रूस की ओर से गूगल पहले ही जुर्माने का सामना कर रहा है। रूस के दो प्रमुख मीडिया आउटलेट्स जारग्रेड और आरआईए फैन को बैन करने से रूस पर रोजाना 1 हजार डॉलर का जुर्माना साल 2020 से लग रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, रूस के 17 प्रसारकों ने मिलकर मुकदमा लड़ा। वह अपने चैनलों का प्रसारण दोबारा से बहाल करने की मांग कर रहे हैं। 
Advertisement
 

Google ने रूस में अपना काम किया सीमित 

2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। उसके बाद से Google ने रूस में अपने कामकाज को सीमित कर दिया था। हालांकि वहां अभी भी यूट्यूब और गूगल सर्च जैसी सर्विसेज जारी हैं। 
 

क्‍या गूगल को सचमुच ये जुर्माना देना होगा?

सवाल है कि जितना जुर्माना गूगल पर लगाया गया है, क्‍या उसे वह चुकाना होगा। रूस ने इस जुर्माने को प्रतीकात्मक उपाय बताया है। इसका मकसद Google को रूसी प्रसारकों पर अपने रुख पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करना है। सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी मीडिया को बताया कि भारी भरकम जुर्माने की रकम का मकसद इस बात की ओर ध्यान आकर्षित करना है कि रूस, रूसी मीडिया पर YouTube के प्रतिबंध के मुद्दे को कितनी गंभीरता से देखता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  2. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  5. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  6. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  7. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  8. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  9. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  10. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.