पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में

प्रधानमंत्री आज वडोदरा के दौरे पर हैं और उनके लिए शहर में खूब तैयारी हो रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 16:06 IST
ख़ास बातें
  • पीएम आज वडोदरा दौरे पर हैं और उनके लिए खूब तैयारी हो रही है।
  • आज विकसित भारत के लिए नमों ब्राडिंग के तहत एक प्रोग्राम रखा गया है।
  • आज मंगलवार को वडोदरा में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हो रहा है।

NaMo for Viksit Bharat

Photo Credit: BookMyShow

प्रधानमंत्री आज वडोदरा के दौरे पर हैं और उनके लिए शहर में खूब तैयारी हो रही हैं। आज विकसित भारत के लिए नमों ब्राडिंग के तहत एक प्रोग्राम रखा गया है, जिसमें युवाओं और खासतौर पर Gen-Z को जोड़ा गया है। पहली बार प्रधानमंत्री के किसी इवेंट के लिए BookMyShow पर डिजिटल रजिस्ट्रेशन खोला गया था। सबसे खास बात यह है मात्र 1 घंटे के भीतर ही सभी की सभी 6 हजार सीट्स बुक हो गई हैं और 42 हजार से ज्यादा लोग वेटिंग में रह गए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आज यानी कि मंगलवार को वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हो रहा है, जिसके लिए BookMyShow पर फ्री में पब्लिक रजिस्ट्रेशन हुआ जो कि महज एक घंटे के भीतर ही पूरा फुल हो गया। इस प्रोग्राम का नाम NaMo for Viksit Bharat है। यह प्रोग्राम 8 सितंबर को वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (MSU) पैविलियन ग्राउंड में हो रहा है। वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने रजिस्ट्रेशन मैनेज करने के लिए प्राइवेट टिकटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। हालांकि, रजिस्ट्रेशन पूरा भरने के बाद बंद हो गया है, लेकिन 42 हजार से ज्यादा लोगों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

कैसे हो रही एंट्री
प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रोग्राम एंट्री को पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम के जरिए किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोगों को अपने BookMyShow अकाउंट के जरिए एक M-Ticket प्राप्त होगा, जिसमें एक लाइव क्यूआर कोड होगा। इसका इस्तेमाल एंट्री के लिए स्कैन किया जाएगा।

वडोदरा के दौरे के दौरान पीएम मोदी ₹35 हजार करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन सेक्शन देश को समर्पित किए जाएंगे। ये सेक्शन 326 रूट किमी में फैले हैं और इन्हें ₹20,700 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। ये सेक्शन हैं न्यू साणंद (नॉर्थ)-न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू JNPT हैं। मोदी मुंबई में न्यू साणंद (नॉर्थ), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू JNPT से फ्रेट ट्रेन सर्विस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। टांडा रोड और वडोदरा के प्रताप नगर के बीच एक नई पैसेंजर ट्रेन सर्विस को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.