Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया पावर बैंक Portronics Titan 35 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2026 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Titan 35 में 20,000mAh की बैटरी कैपेसिटी दी गई है।
  • Portronics Titan 35 मल्टी डिवाइस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
  • Portronics Titan 35 में 35W टाइप-सी पीडी फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Portronics Titan 35 मल्टी डिवाइस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया पावर बैंक Portronics Titan 35 लॉन्च कर दिया है। Titan 35 में 20,000mAh की बैटरी कैपेसिटी दी गई है जो कि 35 वाट फास्ट चार्जिंग प्रदान करती है। यह पावर बैंक ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन, एडवांस्ड टेंप्रेचर कंट्रोल, फायर रेसिस्टेंट केसिंग और इंटेलीजेंट वोल्टेज मैनेजमेंट जैसे सेफ्टी फीचर्स का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Portronics Titan 35 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Portronics Titan 35 Price

कीमत की बात की जाए तो Portronics Titan 35 की कीमत लॉन्च के समय 2,049 रुपये है, लेकिन एमआरपी 4,999 रुपये है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। यह पावर बैंक बिक्री के लिए पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और भारत में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध है। यह पावर बैंक मैट ब्लैक कलर में आता है।

Advertisement

Portronics Titan 35 Specifications

Portronics Titan 35 में 20,000mAh की बैटरी कैपेसिटी दी गई है। यह पावर बैंक 35W टाइप-सी पीडी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसमें प्रोग्रामेबल पावर सप्लाई (PPS) चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें टाइप सी, 8 पिन बिल्ट इन केबल दी गई है। यह टाइप सी इनपुट आउटपुट और यूएसबी ए आउटपुट पोर्ट के साथ आता है। यूएसबी-ए आउटपुट 18W तक रहता है।

इसके अलावा यह मल्टी डिवाइस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। पावर बैंक की डिस्प्ले एलईडी बैटरी परसेंटेज दिखाती है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो यह पावर बैंक ओवरचार्ज प्रोटेक्शन, शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन, एडवांस्ड टेंप्रेचर कंट्रोल, फायर रेसिस्टेंट केसिंग और इंटेलीजेंट वोल्टेज मैनेजमेंट के साथ आता है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.