500 KM की रेंज के साथ ये हैं भारत में उपलब्ध सभी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार!

चाहे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) हो या इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर (Electric four-wheeler), वर्तमान में ये EV टेक्नोलॉजी शुरुआती दौर से गुज़र रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 नवंबर 2021 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Audi RS e-Tron GT, Porsche Taycan, Jaguar i-Pace लिस्ट में शामिल
  • Mercedes-Benz EQC भी देती है जबरदस्त परफॉर्मेंस
  • Taycan 2.8 सेकंड में पकड़ सकती है 0-100 kmph की रफ्तार

Jaguar i-Pace के बेस ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 करोड़ रुपये है

भारत में इलेक्ट्रिक कार (Electric cars in India) की दिवानगी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। पिछले कुछ समय में एक के बाद एक इलेक्ट्रिक कार ने मार्केट में कदम रखा है और आने वाले वर्षों में हम कई लोकप्रिय कंपनियों की नए इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स देखने वाले हैं। चाहे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) हो या इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर (Electric four-wheeler), वर्तमान में ये EV टेक्नोलॉजी शुरुआती दौर से गुज़र रही है। हालांकि, Porsche, Mercedes Benz, Jaguar समेत कई ब्रांड्स हैं, जो हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार (High performance electric cars in India) पर फोकस कर रही हैं। ये कार चंद सेकंड में रॉकेट की रफ्तार पड़ने में सक्षम हैं। केवल पावर नहीं, ये इलेक्ट्रिक कार रेंज के मामले में भी अव्वल हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि भारत में सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक गाड़ियां कौन सी हैं और इन्हें खरीदना आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा, तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ना न भूलें।
 

High Performance Electric Cars in India 2021

Porsche Taycan

Porsche ने हाल ही में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। यह कार दिखने में खूबसूरत है और इसमें फीचर्स के मामले में शायद ही आपको कोई कमी महसूस हो। पोर्श ने इस कार को चार मॉडल्स में पेश किया है, जिसमें Taycan, Taycan 4S, Turbo और Turbo-S शामिल हैं। Taycan 4S, Turbo और Turbo-S मॉडल में एक 'Cross Turismo' ट्रिम भी उपलब्ध होगा। कार को 1.5 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

Taycan EV का टॉप मॉडल 560kW (761PS) की पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसकी बदौलत यह मॉडल मात्र 2.8 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार सिंगल चार्ज में 484 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।
 

Audi RS e-Tron GT

Audi RS e-Tron GT और Porsche Taycan एक-दूसरे के काफी समान है। ये दोनों इलेक्ट्रिक कार दिखने में भी एक दूसरे से काफी मेल खाती हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में मौजूद इंजन 646 hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। इसकी बदौलत RS e-Tron GT इलेक्ट्रिक कार 3.3 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है। कार को सिंगल चार्ज में अधिकतम 500 किलोमीटर चला सकते हैं। हालांकि, यह कार भी Taycan की तरह आपकी जेब पर काफी भारी पड़ेगी। Audi RS e-Tron GT की भारत में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।
Advertisement
 

Jaguar I-Pace

यदि आपको नहीं पता, तो बता दें कि Jaguar Tata ग्रुप का हिस्सा है और इस कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार I-Pace भारत में मौजूद है। यह फुल साइज़ सेडान कार है, जो 90kWh EV400 मोटर पर काम करती है। यह मोटर 394.26bhp की पीक पावर और 696Nm का मैक्स टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 200 Kmph है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें तमाम लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। इस शानदार इलेक्ट्रिक कार को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 करोड़ रुपये, मिड ट्रिम की कीमत 1.08 करोड़ रुपये और टॉप ट्रिम की कीमत 1.12 करोड़ रुपये है।
 

Mercedes-Benz EQC

Mercedes-Benz ने भी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक हाई-परफॉर्मेंस कार को EQC के रूप में उतारा है। इस कार का मुख्य आकर्षण लग्ज़री इंटीरियर और फीचर्स है, लेकिन परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में यह इलेक्ट्रिक कार भी किसी से कम नहीं है। Mercedes-Benz EQC में मौजूद इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 300kW (408 hp) का आउटपुट देता है, जिसकी बदौलत यह कार 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में मात्र 5.1 सेकंड का समय लेती है। इसमें मौजूद 80 kWh क्षमता की बैटरी कार को सिंगल चार्ज में 414 किलोमीटर तक की रेंज निकाल कर दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की भारत में शुरुआती कीमत लगभग 1.06 करोड़ रुपये है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.