Porsche 911 S/T : पोर्शे ने लॉन्‍च की 4.26 करोड़ रुपये की कार, 300Km की टॉप स्‍पीड, जानें बाकी खूबियां

Porsche 911 S/T : इस कार में ऐसी चीजें भी जोड़ी गई हैं, जो 1960 और 1970 के दशक में आई 911 S को ट्रिब्‍यूट पेश करती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 21:31 IST
ख़ास बातें
  • जर्मन कार मेकर पोर्शे की नई कार भारत में लॉन्‍च
  • यह पोर्शे की भारत में सबसे महंगी गाड़ी है
  • कार को 911 की 60वीं एनवर्सरी पर डेवलप किया है

ब्रैंड ने कारों में जो बदलाव किए हैं और नए एलिमेंट डाले हैं, उसका मकसद कार को लाइटवेट बनाना था।

Photo Credit: porsche.com

जर्मन कार मेकर पोर्शे (Porsche) ने भारत में 911 S/T नाम की लग्‍जरी कार को पेश कर दिया है। इसकी कीमत 4.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह पोर्शे की भारत में सबसे महंगी गाड़ी है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने इस कार को 911 की 60वीं एनवर्सरी पर डेवलप किया है। 911 मॉडल कंपनी के लिए काफी प्रतिष्ठित रहा है। बताया जाता है कि 911 S/T की सिर्फ 1963 यूनिट्स का प्रोडक्‍शन दुनियाभर में किया जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की यह कार उसकी जीटी लाइनअप से प्रेरित है। इसमें GT3 RS और GT3 Touring के फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें ऐसी चीजें भी जोड़ी गई हैं, जो 1960 और 1970 के दशक में आई 911 S को ट्रिब्‍यूट पेश करती हैं। 
Advertisement

पोर्शे की 911 S/T में गर्नी फ्लैप के साथ एक एक्सटेंडेड स्पॉइलर मिलता है। इसमें हल्के ग्लास मैग्नीशियम वील लगाए गए हैं साथ ही बड़े एयर इनटेक भी दिए गए हैं। इस कार को बनाने में सोना यानी गोल्‍ड भी यूज हुआ है। पोर्शे के लोगो को सोने से तैयार किया गया है। 

ब्रैंड ने कारों में जो बदलाव किए हैं और नए एलिमेंट डाले हैं, उसका मकसद कार को लाइटवेट बनाना था। यह 1,380 किलोग्राम की एक है। इसका बॉडी पैनल, दरवाजे, छत और यहां तक कि पीछे के एंटी-रोल बार में काफी हद तक कार्बन फाइबर का इस्‍तेमाल हुआ है। केबिन के अंदर भी ऐसे एलिमेंट्स डाले गए हैं, जो इसका वजन कम करने में मदद करते हैं। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, पोर्शे की 911 S/T में 4.0 लीटर का फ्लैट छह सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मौजूद है। यह इंजन 518bhp का आउटपुट और 465 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 911 S/T की खूबी है कि यह 3.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 300 किमी प्रति घंटे है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.