सिंगल चार्ज में 160KM चलेगी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र 4 लाख रुपये!

PMV Electric अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को EaS-E के नाम से लेकर आएगी। इस कार का नाम काफी यूनिक है जो कि अपने अंदर बैटरी और मोटर से चलने वाली आसान कार को दर्शाता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2022 14:39 IST
ख़ास बातें
  • EaS-E कार की बैटरी सिर्फ 4 घंटे से कम में फुल चार्ज हो सकती है।
  • EaS-E इलेक्ट्रिक कार 70 Kmph की स्पीड से दौड़ सकती है।
  • EaS-E सिंगल चार्ज में 160 किमी तक चल सकती है।

EaS-E सिंगल चार्ज में 160 किमी तक चल सकती है।

Photo Credit: PMV Electric

प्राकृतिक ईंधन पर निर्भरता को कम करने और वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण पर देश और दुनिया में बहुत जोर दिया जा रहा है। मगर इलेक्ट्रिक कारों की एक सबसे बड़ी बाधा आम लोगों को उसकी ज्यादा कीमत लगती है। एक पेट्रोल और डीजल वाली कार खरीदने के मुकाबले में इलेक्ट्रिक कार के लिए लगभग दोगुना खर्च करना पड़ता है। इसके चलते आज भी ग्राहक पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को कम खरीद पा रहे हैं। अब मुंबई बेस्ड एक स्टार्ट-अप PMV Electric इसके समाधान पर काम कर रही है और भारतीय बाजार में 4 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत की इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) लेकर आएगी।

PMV Electric अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को EaS-E के नाम से लेकर आएगी। इस कार का नाम काफी यूनिक है जो कि अपने अंदर बैटरी और मोटर से चलने वाली आसान कार को दर्शाता है।
Advertisement
 

EaS-E के पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो EaS-E में एडवांस लिथियम आयरन फास्फेट बैटरी दी जाएगी। इस कार में अधिक कुशल PMSM मोटर दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 160 किमी तक चल पाएगी। वहीं चार्जिंग समय की बात की जाए तो इस कार की बैटरी सिर्फ 4 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह 70 Kmph की स्पीड से चल सकती है। 

डाइमेंशन की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई  2915 mm, चौड़ाई 1157 mm, ऊंचाई 1600 mm, व्हीलबेस  2080 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm, वजन 575 किलो ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें रिजर्नेटिव ब्रेकिंग दी गई है। इस कार में डेटाइम रनिंग लाइट्स, ड्यूल टोन और सिंगल मैटेलिक फिनिश डिजाइन दिया गया है। यह एक 4 व्हीकल क्वार्डीसाइकल, जिसमें फ्रंट व्हील ड्राइव हैं। इस कार में अधिक मजबूत स्पेस फ्रेम चेसिस दी गई है।
Advertisement
 

EaS-E के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार में ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग के लिए EaS-E मोड, क्रूज कंट्रोल, रिमोट पार्किंग एसिस्ट, रिमोट कनेक्टिविटी और डायग्नॉस्टिक, स्टीरियंग माउंटेड कंट्रोल, दोनों पैसेंजर के लिए सेफ्टी सीट बेल्ट, LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडो, इलेक्ट्रॉनिकिली कंट्रोल मिरर्स, रियर व्यू कैमरा, एयर कंडीशनर, एलईडी हैडलैंप, एएम/एफएम/ब्लूटूथ/यूएसबी दिया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PMV Electric, Cheapest Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.