मन की बात में PM मोदी ने बैंकिंग और सेफ्टी की दीं टिप्स, केवाईसी और ओटीपी साझा करने तक, जानें सबकुछ

आज के समय में इंटरनेट ने जीवन को बहुत आसान बना दिया है और इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन इसके साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 11:03 IST
ख़ास बातें
  • KYC एक अनिवार्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया है।
  • KYC के जरिए पहचान, एड्रेस और वैधता की पुष्टि करते हैं।
  • KYC से फाइनेंशियल क्राइम को रोकने में मदद मिलती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकिंग डिटेल को तुरंत अपडेट करने का आग्रह किया।

Photo Credit: X/Narender Modi

आज के समय में इंटरनेट ने जीवन को बहुत आसान बना दिया है और इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन इसके साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं। आए दिन ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामले आते रहते हैं। अब ऐसे में लोगों को जागरूक रहना बहुत ज्यादा जरूरी है, वरना अपनी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी से हाथ धोने पड़ सकते हैं। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए लोगों को अपने बैंक अकाउंट डिटेल को तुरंत अपडेट करने का आग्रह किया और किसी भी तरह से स्कैम से बचाव के लिए फर्जी कॉल और फर्जी लिंक से सावधान रहने के लिए कहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

MyGovIndia के आधिकारिक एक्स हैंडर के अनुसार, सतर्क रहें और सुरक्षित बैंकिंग का लाभ उठाएं! मनकीबात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए बैंकिंग डिटेल को तुरंत अपडेट करने का आग्रह किया। उन्होंने फर्जी कॉल और फर्जी लिंक से सावधान रहने, सिर्फ आधिकारिक बैंक चैनल का उपयोग करने, ओटीपी या निजी जानकारी कभी भी न शेयर करने और पासवर्ड को समय-समय पर अपडेट करने की चेतावनी दी। सुरक्षित नागरिक एक मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देते हैं।

पीएम मोदी ने बैंक अकाउंट और वेलफेयर सर्विस के बीच बढ़ते संबंध पर जोर देते हुए कहा कि “हम सभी जानते हैं कि आजकल पेंशन, सब्सिडी, इंश्योरेंस, यूपीआई और सब कुछ बैंक अकाउंट से लिंक है। समय पर केवाईसी कराने से अकाउंट सुरक्षित होता है और बेहतरतरीके से काम करता रहता है, क्योंकि अधिकतर फाइनेंशियल सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर हो रही हैं। स्कैम करने वाले फर्जी कॉल करते हैं, एसएमएस और लिंक आदि भेजते हैं। इसलिए हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है और ऐसे जाल में नहीं फंसना चाहिए। अपना केवाईसी या रीकेवाईसी पूरा करें और इसे अपने बैंक के जरिए या आधिकारिक ऐप और आधिकारिक माध्यम से अपडेट करें।”

KYC क्यों है जरूरी

KYC के जरिए बैंक और एनबीएफसी जैसे फाइनेंशियल संस्थान ग्राहकों की पहचान, एड्रेस और वैधता की पुष्टि करते हैं। यह एक अनिवार्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया है। इससे मनी लॉन्ड्रिंग, फ्रॉड और आतंकवाद को सपोर्ट करने जैसे फाइनेंशियल क्राइम को रोकने में मदद मिलती है। नागरिक केवाईसी के लिए आमतौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और बिजली-पानी के बिल जैसे दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mann ki baat, PM Narender Modi, Online scam, Cyber fraud, KYC

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.