IMC 2023: 6G रोलाउट में ग्लोबल लीडर बनेगा भारत, जानें आज IMC के उद्घाटन में PM Modi ने क्या-क्या कहा

IMC 2023 का उद्घाटन करने के बाद PM Modi ने लोगों को संबोधित किया। 5G को लेकर उन्होंने बताया कि पिछले साल औसत ब्रॉडबैंड स्पीड करीब तीन गुना बढ़ गई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2023 12:31 IST
ख़ास बातें
  • IMC 2023 का उद्घाटन करने के बाद PM Modi ने लोगों को संबोधित किया
  • भारत 6G टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनने की तैयारी में है
  • Google अपने Pixel डिवाइस भारत में बनाएगा
इंडियन मोबाइल कॉन्ग्रेस (Indian Mobile Congress 2023) आज से शुरू हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में भारत के इस सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ आकाश अंबानी, सुनील मित्तल, कुमार मंगलम बिरला और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। तीन दिन तक चलने वाले इस टेक इवेंट में 6G के साथ-साथ अन्य दूरसंचार टेक्नोलॉजी पर भी फोकस रहेगा। पहले दिन रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी सैटेलाइट-बेस्ड हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस, JioSpaceFiber को भी दिखाया। IMC में AI एप्लीकेशन, एज कंप्यूटिंग, इंडस्ट्री 4.0 और इंडिया स्टैक को लेकर भी नई जानकारी मिलेगी। PM Modi ने उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित किया।

IMC 2023 का उद्घाटन करने के बाद PM Modi ने लोगों को संबोधित किया। 5G को लेकर उन्होंने बताया कि पिछले साल औसत ब्रॉडबैंड स्पीड करीब तीन गुना बढ़ गई। ग्लोबल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत लंबे समय तक 118वें स्थान पर था, अब 5G रोलआउट के कारण यह 40 के करीब है। उन्होंने कहा कि 5G के रोलआउट के एक साल के भीतर, इसके 4 लाख से ज्यादा बेस स्टेशन हैं और 97 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स के साथ ये 80 प्रतिशत पॉपुलेशन को कवर कर रहा है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत 6G टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनने की तैयारी में है। वहीं, उन्हें सरकार का स्टार्टअप इकोसिस्टम को महत्व देने के बारे में बात करते हुए बताया कि जहां 2014 में देश में कुछ सौ के करीब स्टार्टअप थे, वहीं आज के समय में ये संख्या लाख से ऊपर हो गई है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया के टॉप 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक है।

पीएम मोदी ने मेड-इन-इंडिया का भी जिक्र किया और बताया कि Google अपने Pixel डिवाइस भारत में बनाएगा और Samsung Galaxy Z Fold5 और iPhone 15 पहले से भारत में बनाए जाने शुरू हो गए हैं। जल्द दुनिया मेड-इन-इंडिया फोन इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि 2014 से पहले भारत मोबाइल फोन इंपोटर था, लेकिन अब एक्सपोर्टर भी बन गया है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है और 2 लाख करोड़ कीमत के इलेक्ट्रॉनिक्स को एक्सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.