मसूरी जाने से पहले यहां जरूर करा लें रजिस्ट्रेशन, नहीं तो हो जाएगी गड़बड़!

अब कभी भी मसूरी पहुंच जाने वालों के लिए एक जरूरी खबर आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2025 09:49 IST
ख़ास बातें
  • अब कभी भी मसूरी पहुंच जाने वालों के लिए एक जरूरी खबर आई है।
  • उत्तराखंड पर्यटन विभाग के पोर्टल पर यात्रियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी हुआ।
  • यात्रियों को घूमने जाने से पहले ही अपने रहने के लिए बुकिंग करनी होगी।

Photo Credit: Unsplash/Kunal Parmar

अब कभी भी मसूरी पहुंच जाने वालों के लिए एक जरूरी खबर आई है। मसूरी में होटल, गेस्टहाउस और होमस्टे के मालिकों को अब उत्तराखंड पर्यटन विभाग के पोर्टल पर अपने मेहमानों का रजिस्ट्रेशन करना होगा। इससे यह पता चलता है कि यात्रियों को घूमने जाने से पहले ही अपने रहने के लिए बुकिंग करनी होगी। यह कदम पहाड़ी क्षेत्र में अधिक भीड़ एकत्रित होने की रोकथाम के लिए उठाया गया है। सरकार ने बीते कुछ सालों में पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने के बाद भीड़भाड़ से निपटने और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए यह कदम उठाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सभी होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे चेक इन के समय अपने मेहमानों (रुकने वाले यात्रियों) का रजिस्ट्रेशन करेंगे। सभी संस्थानों को पहले मालिक का नाम, फोन नंबर, आवास का प्रकार (होटल, होमस्टे या अन्य), प्रोपर्टी का नाम, कमरों की संख्या और कुल कैपेसिटी जैसी जानकारी प्रदान करके पोर्टल पर अपनी फेसिलिटी को रजिस्टर्ड करना होगा। इसके बाद उन्हें यात्रियों (मेहमानों) का रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आपको बता दें कि 2022 में मसूरी में 11 लाख टूरिस्ट पहुंच थे वहीं बीते साल 2024 में यह संख्या बढ़कर 21 लाख से ज्यादा हो गई थी, जिसको देखते हुए सरकार ने हिल स्टेशन पर होने वाले दवाब को कम करने और ट्रैफिक जाम से राहत पाने के लिए यह कदम उठाया है। रजिस्ट्रेशन नियम से ऑथोरिटीज को अधिक दबाव वाले प्वाइंट जैसे कि सबसे बिजी गांधी चौक से मॉल रोड क्षेत्र आदि का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बेहतर सिविक प्लानिंग के लिए रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मसूरी की अपनी यात्रा का रजिस्ट्रेशन कैसे करें:

  • सबसे पहले पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Registrationandtouristcare.uk.gov.in/mussoorie पर जाना है।
  • आधार कार्ड के जरिए जानकारी दर्ज करनी है।
  • यात्रा की तारीख और ठहरने की जानकारी साझा करनी है।
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.