ट्रिप पर जाने का है प्लान तो मौसम पर नजर रखने के लिए ध्यान रखें ये बातें

ट्रिप पर जाने से पहले काफी प्लानिंग जरूरी है और अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपकी ट्रिप उतनी बेहतर न हो जितना आपने सोचा होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 12:15 IST
ख़ास बातें
  • AccuWeather या BBC Weather ऐप से मौसम की जानकारी ले सकते हैं।
  • पैकिंग करते वक्त हर तरह के कपड़े और एक्सेसरीज रखनी चाहिए।
  • कहीं जाने से पहले वहां के मौसम के बारे में सटीक जानकारी लेनी चाहिए।

ट्रिप पर जाने से पहले प्लानिंग जरूरी है।

Photo Credit: unsplash/Agnieszka Boeske

ट्रिप पर जाने से पहले काफी प्लानिंग जरूरी है और अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपकी ट्रिप उतनी बेहतर न हो जितना आपने सोचा होगा। जी हां अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं और वहां अचानक बारिश आ जाए तो ऐसे में अगर आपकी प्लानिंग वैसी नहीं होगी तो शायद आप उतना आनंद नहीं उठा पाएंगे। मौसम अक्सर बदलता रहता है और ऐसे में सिर्फ अंदाजा करके निकल जाना ठीक नहीं होगा। यहां हम आपको इन चीजों को बता रहे हैं जिन्हें अगर आप फॉलो करेंगे तो अपनी ट्रिप को ज्यादा शानदार बना पाएंगे।


5 स्मार्ट टिप्स जो पैकिंग करते वक्त ट्रिप को कर देंगी मजेदार:

 

Unsplash/sutirta budiman

पूरे हफ्ते का मौसम देखें
अक्सर लोग क्या करते हैं कि वो सिर्फ कहीं पहुंचने वाले दिन का मौसम चेक करके पैकिंग करते हैं। मगर सिर्फ एक सुहाना दिन यह तय नहीं करेगा कि पूरा हफ्ता या उससे ज्यादा दिन कैसे होने वाले हैं। ऐसे में अगर AccuWeather, BBC Weather या Weather Underground जैसी ऐप्स से जानकारी लेंगे तो आपको पूरे हफ्ते का अपडेट मिल जाएगा।
 

Unsplash/Bing Hui Yau

पिछला मौसम डाटा देखें
अगर आप मौसम के बारे में सटीक जानकारी चाहते हैं तो WeatherSpark और Holiday Weather जैसी साइट्स से पिछले वर्षों में उसी महीने का मौसम देख सकते हैं, जिससे आपको पता चल पाएगा कि कोई एक धूप वाला दिन असल में बारिश वाला महीना भी हो सकता है।
Advertisement
 

Unsplash/Priscilla Du Preez 🇨🇦


लोकल फोरम्स और ट्रैवल ग्रुप्स की मदद
अगर आप किसी दूसरे देश में जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप Reddit या फेसबुक ग्रुप्स में वहां के मौसम के बारे में मौजूदा जानकारी ले सकते हैं। इससे आपको पता चल पाएगा कि वहां 20°C में गर्मी लगेगी या फिर हल्की जैकेट या स्वेटर की जरूरत पड़ सकती है।
Advertisement
 

Unsplash/averie woodard


जरूरी बातें
अगर किसी जगह घूमने जा रहे हैं तो वहां के मौसम के बारे में अधिक जानकारी लेनी चाहिए, क्योंकि 20°C लंदन में अलग होगा और बैंकॉक में अलग होगा। जैसे पहाड़ी इलाकों में 20°C ठंडा होगा, वहीं समुद्र के पास यह चिपचिपा और नमी भरा हो सकता है। आप Windy या Weather Channel ऐप्स के जरिए नमी, हवा और ऊंचाई की जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया या भारत जैसे बड़े देशों में हर शहर या इलाके का मौसम भी अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में उस खास जगह की जानकारी लें, जहां आप घूमने वाले हैं।

Unsplash/Paige Cody

पैकिंग करते वक्त प्लानिंग
Advertisement
जब पैकिंग करें तो उसे लेयर्स में पैक करें। जैसे कि वेस्ट, हल्के स्वेटर, फोल्ड होने वाले रेनकोट आदि रखें। न्यूट्रल कलर के कपड़े लें ताकि सब आपस में मिक्स हो सकें। मौसम कभी भी बदल सकता है तो ऐसे में ऐसे कपड़े और सामान रखें जो हर कंडीशन में काम आएं। पैकिंग करते वक्त मौसम ऐप ऑन रखें, क्योंकि रियल-टाइम अपडेट से आप बेहतर चीजें कर पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.