नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा पीआईबी की इस 'गलती' के कारण हुआ वायरल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2015 14:20 IST
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के बाढ़ ग्रसित इलाकों को हवाई जहाज से मुआयना किया और तुरंत ही बचाव व राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपये की मदद राशि देने का ऐलान किया। हालांकि, केंद्र सरकार की यह अच्छी कोशिश गलत कारणों से सुर्खियों में आ गई। और इसका श्रेय पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) को जाता है। दरअसल, पीआईबी ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की एक तस्वीर ट्वीट की। इसके साथ हवाई सर्वे की एक एडिट की हुई तस्वीर भी ट्वीट कर डाली।

इसके बाद छेड़छाड़ की गई तस्वीर का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर लगातार शेयर होने लगा, हालांकि विवाद खड़ा होने के बाद पीआईबी को अपनी गलती का एहसास हुआ और अपने पुराने ट्वीट को हटा लिया। अब आप पीआईबी के आधिकारिक पेज पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए मुआयने की वास्तविक तस्वीर ही देख पाएंगे।

Seriously, @PIB_India? #PhotoSlop pic.twitter.com/0yrqugNpM7

— Shiv Aroor (@ShivAroor) December 3, 2015
वास्तविक तस्वीर को ही देखकर यह कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री ऐसे इलाके का हवाई मुआयना कर रहे हैं जो जलमग्न है। हालांकि, तस्वीर बहुत स्पष्ट नहीं है। शायद, इस कारण से पीआईबी ने तस्वीर को एडिट करने का फैसला किया। पर एडिट करने के बाद जो तस्वीर सामने आई वो देखने में बहुत अजीब सी लग रही थी। कुछ ट्विटर यूज़र ने एडिट की गई तस्वीर को हास्यास्पद करार दिया। पीआईबी द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इसपर चुटकी ली।

फिलहाल, यह समझ नहीं आ रहा है कि पीआईबी ने फोटो को एडिट करने का फैसला क्यों किया? वास्तविक तस्वीर से भी यह साफ है कि प्रधानमंत्री बाढ़ग्रसित इलाकों को मुआयना करने गए थे तो इस तरह का कदम उठाने की ज़रूरत क्यों पड़ी?
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.