Piaggio ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलता है 100 किलोमीटर

नया Piaggio One 1.2 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, जो 45 किलोमीटर प्रतिघंटा (km/h) की टॉप-स्पीड हासिल करने में सक्षम है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जून 2021 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Piaggio ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई One Series लॉन्च की
  • इस सीरीज़ में तीन मॉडल शामिल
  • सिंगल चार्ज में मिलती है अधिकतम 100 किलोमीटर की रेंज

Vespa और Aprillia Piaggo की सब्सिडयरी हैं

Vespa और Aprillia की मूल कंपनी Piaggio ने अपना नया आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। स्कूटर को चीन के बीजिंग शहर में हुए मोटर शो में पेश किया है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) कंपनी की One सीरीज़ का पहला स्कूटर है और इसे कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जो हैं Piaggio One, One+ और One Active इलेक्ट्रिक स्कूटर। इनमें बैटरी और रेंज का अंतर हैं। बता दें, Piaggio भारत में थ्री-व्हीलर बिजनस में काफी लोकप्रिय है और देश में इसकी सब्सिडियरी Vespa और Aprillia का प्रोडक्ट लाइनअप भी काफी बड़ा है।

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, Piaggio ने बीजिंग में हुए मोटर शो में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Piaggio One पेश किया है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुल तीन मॉडल - One, One+ और One Active में लॉन्च किया गया है। इन तीनों की बैटरी क्षमता और रेंज में अंतर है। ग्रामिण और मध्यमवर्गीय तपके तक पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसके डिज़ाइन को सिंपल रखने की कोशिश की है। कीमत को कम रखने के लिए इसकी परफॉर्मेंस को भी सीमित रखा गया है। रिपोर्ट का दावा है कि नई Piaggio ONE सीरीज़ को शुरुआत में चीन में उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत 17,800 युआन (लगभग 2,04,000 रुपये) होगी।

नया Piaggio One 1.2 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, जो 45 किलोमीटर प्रतिघंटा (km/h) की टॉप-स्पीड हासिल करने में सक्षम है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 48V और 25Ah यूनिट बैटरी के साथ आता है, जिसकी कुल क्षमता 1,200 Wh है। इस बैटरी की बदौलत स्कूटर सिंगल चार्ज में 55 किलोमीटर चल सकता है। वहीं, Piaggio One+ की बात करें, तो इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर भी इसे 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करती है। हालांकि, बैटरी की क्षमता 2,300 Wh है, जिसकी बदौलत यह सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है।

हाई-एंड मॉडल One Active की बात करें, तो इसमें 2 kW क्षमता की मोटर लगी है, जो इसे 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में मदद करती है। बैटरी One+ के समान 2,300 Wh क्षमता की है, लेकिन रेंज 83 किलोमीटर की निकलती है। ये सभी रिमूवेबल बैटरी है और कंपनी का दावा है कि इन तीनों मॉडल की बैटरी को लगभग 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.