• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 97km रेंज के साथ Piaggio ने लॉन्च किए तीन शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स

सिंगल चार्ज में 97km रेंज के साथ Piaggio ने लॉन्च किए तीन शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स

Piaggio 1 2023 के लिए कंपनी ने अभी तक प्राइसिंड डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है।

सिंगल चार्ज में 97km रेंज के साथ Piaggio ने लॉन्च किए तीन शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स

Photo Credit: piaggio.com

सीरीज को ग्रे, व्हाइट, ब्लैक, सनशाइन मिक्स, आर्कटिक मिक्स और फ्लेम मिक्स कलर्स में पेश किया गया है।

ख़ास बातें
  • Piaggio 1 2023 के लिए कंपनी ने अभी तक प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है।
  • स्कूटर्स को कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
  • Piaggio 1 2023 मॉडल्स में कंपनी हल्के वजन वाला डिजाइन दिया है।
विज्ञापन
Piaggio ने अपनी Piaggio 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज में नया एडिशन किया है। कंपनी ने Piaggio 1 ई-स्कूटर का 2023 मॉडल पेश किया है। इसके तहत कंपनी ने तीन मॉडल्स को उतारा है जिनमें Piaggio 1, Piaggio 1+ और Piaggio 1 Active शामिल हैं। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में अलग-अलग टॉप स्पीड दी है। इसके अलावा इन्हें कई सारे कलर ऑप्शंस में पेश किया गया जिससे ग्राहक को कई रंगों में खरीदने की चॉइस मिल जाती है। इनकी कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Piaggio 1 2023 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 

Piaggio 1 2023 के लिए कंपनी ने अभी तक प्राइसिंग डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। इन स्कूटर्स को कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें ग्रे, व्हाइट, ब्लैक, सनशाइन मिक्स, आर्कटिक मिक्स और फ्लेम मिक्स शामिल हैं। 
 

Piaggio 1 2023 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज के फीचर्स

Piaggio इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स में से हैं। अब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली इस कंपनी ने सीरीज में तीन नए मॉडल्स Piaggio 1, Piaggio 1+ और Piaggio 1 Active को पेश किया है। इन्हें मिलान, इटली के 2022 EICMA में पेश किया गया है। Piaggio 1 और  Piaggio 1+  में कंपनी ने 45km/h की टॉप स्पीड दी है। Piaggio 1 में 55km की रेंज दी है। जबकि Piaggio 1+ में 97km की रेंज दी गई है। Piaggio 1 Active में 60km/h की टॉप स्पीड आती है। तीनों ही स्कूटर्स में रिमूवेबल बैटरी सेटअप दिया गया है। इसके स्कूटर्स को चार्ज करना काफी आसान हो जाता है। 

पिआजिओ 1 2023 मॉडल्स में कंपनी हल्के वजन वाला डिजाइन दिया है। रोजमर्रा की जिंदगी में शहरी सड़कों पर चलाने के लिए इन स्कूटरों को डिजाइन किया गया है। इसकी मोटर रियर व्हील पर दी गई है। इसमें  3kW तक आउटपुट मिलती है। बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो इनका फ्रेम काफी मजबूत है, जैसा कि कंपनी ने बताया है। मॉडर्न फीचर्स की बात करें स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन पैनल, फुल एलईडी लाइटिंग और की रहित ऑपरेशन मिलता है। टू व्हीलर की सीट के नीचे काफी स्पेस भी दिया गया है ताकि हेलमेट आदि के साथ अन्य सामान भी रखा जा सके। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  2. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  3. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  4. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  5. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  6. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »