• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • तालाब में गिरा फोन, अधिकारी ने 3 दिनों में 21 लाख लीटर पानी निकलवा दिया! सस्‍पेंड

तालाब में गिरा फोन, अधिकारी ने 3 दिनों में 21 लाख लीटर पानी निकलवा दिया! सस्‍पेंड

घटना सामने आने के बाद अधिकारी को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

तालाब में गिरा फोन, अधिकारी ने 3 दिनों में 21 लाख लीटर पानी निकलवा दिया! सस्‍पेंड

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

अधिकारी ने दावा किया है कि जलाशय का पानी इस्‍तेमाल के लायक नहीं था और उसे निकालने के लिए उन्‍होंने अपने सीनियर ने ‘मौखिक इजाजत’ ली थी।

ख़ास बातें
  • छत्तीसगढ़ से सामने आई अजीबोगरीब घटना
  • एक अधिकारी का फोन गिर गया जलाशय में
  • उसे ढूंढने के लिए बहा दिया गया लाखों लीटर पानी
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक सरकारी अधिकारी ने गजब कर दिया! अधिकारी का फोन जलाशय में गिर गया था, जिसे ढूंढने के लिए उसने तालाब से 21 लाख लीटर पानी निकलवा दिया। घटना सामने आने के बाद अधिकारी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। अधिकारी ने दावा किया है कि जलाशय का पानी इस्‍तेमाल के लायक नहीं था और उसे निकालने के लिए उन्‍होंने अपने सीनियर ने ‘मौखिक इजाजत' ली थी। यह घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोइलीबेड़ा ब्लॉक से सामने आई है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फूड ऑफ‍िसर राजेश विश्वास, खेरकट्टा डैम में छुट्ट‍ियां बिता रहे थे। उनका एक लाख रुपये का स्‍मार्टफोन गलती से जलाशय में गिर गया। फोन 15 फीट गहरे पानी में गिर गया था। लोकल लोगों ने उसे तलाशा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फोन की तलाश में अधिकारी ने दो डीजल पंपों की मदद से तीन दिनों तक जलाशय से पानी निकलवाया। करीब 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। इतना पानी 1500 एकड़ खेतों की सिंचाई के लिए काफी था। 

रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर सोमवार की शाम से पानी निकालना शुरू हुआ था, जो गुरुवार तक निकाला जाता रहा। शिकायत मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवाया। तब तक पानी का स्‍तर 6 फीट तक नीचे चला गया था।  

पूरे मामले पर राजेश विश्वास की ओर से कहा गया है कि उनका पानी सेल्‍फी लेने के दौरान हाथ से छूट गया। फोन में ऑफ‍िशियल डेटा था, इसीलिए उसकी खोजबीन की गई। राजेश विश्‍वास का दावा है कि जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने उनसे कहा था कि पानी का इस्‍तेमाल किसी चीज के लिए नहीं होता, इसलिए उन्‍होंने कुछ पानी निकाल दिया। 

जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि उन्होंने 5 फीट तक पानी निकालने की अनुमति दी थी, लेकिन उससे ज्‍यादा पानी निकाला गया। खास यह है कि अधिकारी का फोन तो मिल गया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। इस मामले पर राजनीति भी हो रही है। बीजेपी नेता और राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार की आलोचना की है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »