Paytm सेलः आईफोन 7, गूगल पिक्सल और अन्य टेक प्रोडक्ट पर छूट

पेटीएम की सेल में लगभग सभी प्रोडक्ट पर छूट के साथ कैशबैक के ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें से सबसे अहम है- आईफोन 7 और गूगल पिक्सल। देखा जाए तो मोबाइल पर ऑफर देने वाला पेटीएम पहला प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2017 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Paytm Mera Cashback Sale का आगाज़ हो गया है
  • लगभग सभी प्रोडक्ट पर छूट के साथ कैशबैक के ऑफर दिए जा रहे हैं
  • नमें से सबसे अहम है- आईफोन 7 और गूगल पिक्सल
Paytm Mera Cashback Sale का आगाज़ हो गया है। मज़ेदार बात यह है कि बुधवार से ही फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है। वैसे, बुधवार को सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर ही अमेज़न की सेल में हिस्सा ले पाएंगे। वहीं, पेटीएम की सेल में लगभग सभी प्रोडक्ट पर छूट के साथ कैशबैक के ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें से सबसे अहम है- आईफोन 7 और गूगल पिक्सल। देखा जाए तो मोबाइल पर ऑफर देने वाला पेटीएम पहला प्लेटफॉर्म है, क्योंकि अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मोबाइल ऑफर गुरुवार से शुरू होंगे। अगर आप कुछ शानदार पेटीएम ऑफर की तलाश में हैं और इसके लिए ज़्यादा जांच पड़ताल नहीं करना चाहते तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए चुनिंदा टेक डील ढूंढ निकाले हैं जिनसे आपको मोबाइल, एलईडी टीवी, प्रिंटर और अन्य प्रोडक्ट खरीदने में मदद मिलेगी।
 

Apple iPhone 7

ऐप्पल के आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 40,399 रुपये (कैशबैक के बाद प्रभावी कीमत) में आपका हो जाएगा। आईफोन 7 का 128 जीबी आपको 44,780 रुपये में मिलेगा। यह भी कैशबैक के बाद प्रभावी कीमत है। बता दें कि आईफोन 7 में 4.7 इंच का रेटिना डिस्प्ले है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस कीमत में आईफोन 7 खरीदना फायदे का सौदा है, अगर आप आईफोन 8 को लेकर दीवाने नहीं हैं तो। इस ऑफर के लिए आपको प्रोडक्ट पेज पर कूपन कोड को चुनना होगा। सबसे बेहतर डिस्काउंट वाले कूपन कोड को ही चुनें। कैशबैक को आपके पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा।
Advertisement

कीमत: 40,399 रुपये में 32 जीबी, 44,780 रुपये में 128 जीबी
लिंक: पेटीएम

 

आईफोन 7 प्लस 128 जीबी

कैशबैक के बाद आईफोन 7 प्लस का 128 जीबी वेरिएंट 55,630 रुपये में आपका हो जाएगा। देखा जाए तो यह इस फोन के लिए अब तक की सबसे सस्ती प्रभावी कीमत है। iPhone 7 Plus में 5.5 इंच का रेटिना डिस्प्ले है। यह 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। आईफोन 7 प्लस से आप डुअल कैमरे के ज़रिए नए पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ले पाएंगे।
Advertisement

कीमत: 55,630 रुपये (कैशबैक के बाद)
लिंक: पेटीएम

 

Google Pixel 32 जीबी

गूगल पिक्सल का 32 जीबी वेरिएंट पेटीएम मेरा कैशबैक सेल के तहत 37,400 रुपये में आपका हो जाएगा। इसके लिए आपको MOB15 प्रोमो कोड इस्तेमाल करना है जिसके बाद आपके पेटीएम वॉलेट में 6,600 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। गूगल पिक्सल में 5 इंच का डिस्प्ले है। यह 12.3 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कीमत: 37,400 रुपये (कैशबैक के बाद)
Advertisement
लिंक: पेटीएम

 

ऐप्पल मैकबुक एयर 13.3 इंच

Apple MacBook Air का 2017 मॉडल आपको 45,699 रुपये (कैशबैक के बाद) का पड़ेगा। अगर आप इस कीमत में मैकबुक की तलाश में हैं तो यह एक बेहतरीन ऑफर है। मैकबुक एयर में इंटल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 128 जीबी है और यह आउट ऑफ बॉक्स मैकओएस सियरा पर चलता है। आपको LAPTOP12000 कूपनकोड इस्तेमाल करना होगा जिसके बाद आपको 12,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

कीमत: 45,699 रुपये (कैशबैक के बाद)
Advertisement
लिंक: पेटीएम

 

Sony 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट 3डी एलईडी टीवी

अगर आप मार्केट में 3डी टेलीविज़न की तलाश में हैं तो सोनी का 43 इंच स्मार्ट 3डी एलईडी टीवी आपका 46,712 रुपये में हो जाएगा। यह टेलीविज़न चार एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।

कीमत: 46,712 रुपये (कैशबैक के बाद)
लिंक: पेटीएम

 

LG 43 इंच फुल-एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी

एलजी का 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी प्रभावी तौर पर 35,592 रुपये में आपका हो जाएगा। कैशबैक के लिए आपको BIGBONANZA20 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। आपको पेटीएम वॉलेट में 8,898 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

कीमतः 35,592 रुपये (कैशबैक के बाद)
लिंकः पेटीएम
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm Sale, Paytm Sale Offers

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.