Paytm Mall Sale 20 सितंबर से, Redmi Note 5 Pro समेत कई फोन पर मिलेगा कैशबैक

Paytm Mall Festive Season Sale में Samsung Galaxy Note 9, Google Pixel 2 XL, Samsung Galaxy J8, Moto G6, Redmi Note 5 Pro, Honor 9 Lite, Honor Play समेत कई स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2018 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 9 पर मिल रहा 6,000 का कैशबैक
  • 20 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगी फेस्टिव सीजन सेल
  • स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगा डिस्काउंट
Paytm Mall ने Festive Season Sale की घोषणा कर दी है। पेटीएम मॉल की फेस्टिव सीजन सेल 20 सितंबर से शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में आपको स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिलेगा। केवल इतना ही नहीं, कंपनी ने कहा कि ग्राहक सेल के दौरान सुजुकी जिक्सर बाइक भी जीत सकते हैं। Paytm Mall की फेस्टिव सीजन सेल में Samsung Galaxy Note 9, Google Pixel 2 XL, Samsung Galaxy J8, Moto G6, Redmi Note 5 Pro, Honor 9 Lite, Honor Play समेत कई स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे।
 
सेल के दौरान स्मार्टफोन पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का 128 जीबी वेरिएंट 67,900 रुपये में बेचा जाता है। NOTE9 कोड का इस्तेमाल करने पर 6,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। हॉनर 9 लाइट के 64 जीबी वेरिएंट पर 23 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है, हैंडसेट को अभी 13,945 रुपये में खरीदा जा सकता है। MOB2000 कोड का इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। मोटो जी6 पर 12 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद हैंडसेट 15,814 रुपये में मिल रहा है। MOB1500 कोड का इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि सेल वाले दिन ऊपर बताए गए स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स में बदलाव हो सकता है।

स्मार्टफोन के अलावा सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट जैसे कि कैमरा, हेडफोन और अन्य एक्सेसरीज पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इन प्रोडक्ट पर 25 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा Drag and Drop गेम खेलकर ग्राहक वाउचर भी जीत सकते हैं। इसके बाद वह अपने पसंदीदा ब्रांड पर अतिरिक्त डिस्काउंट ले पाएंगे। Paytm Mall Festive Season Sale 20 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.