पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स की तेज रफ्तार, जुलाई-सितंबर में उच्च स्तर पर पहुंची

ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से डीलर्स को पैसेंजर व्हीकल्स का कुल डिस्पैच जुलाई से सितंबर के बीच बढ़कर 10,74,189 यूनिट्स का रहा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 20:58 IST
ख़ास बातें
  • पैसेंजर व्हीकल्स का डिस्पैच जुलाई से सितंबर में 10.74 लाख यूनिट्स रहा है
  • एंट्री लेवल की कारों की डिमांड घटी है
  • ऑटोमोबाइल कंपनियों को फेस्टिव सीजन में डिमांड तेजी से बढ़ने की उम्मीद है

एंट्री लेवल के टू-व्हीलर सेगमेंट में डिमांड कमजोर रही है

देश में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स जुलाई-सितंबर में किसी तिमाही के सबसे उच्च स्तर पर पहुंची है। इसके पीछे यूटिलिटी व्हीकल्स की मजबूत डिमांड एक बड़ा कारण है। ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से डीलर्स को पैसेंजर व्हीकल्स का कुल डिस्पैच जुलाई से सितंबर के बीच बढ़कर 10,74,189 यूनिट्स का रहा। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

इसके साथ ही यह पहली बार है कि जब किसी वित्त वर्ष की पहली छमाही में पैसेंजर व्हीकल्स की होलसेल्स 20 लाख यूनिट्स से अधिक रही है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के प्रेसिडेंट, Vinod Aggarwal ने बताया, "पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट को स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स और यूटिलिटी व्हीकल्स की मजबूत डिमांड से रफ्तार मिली है। यह कुल सेल्स के 60 प्रतिशत पर पहुंच गया है।" दूसरी तिमाही में एंट्री लेवल की कारों की होलसेल्स लगभग 35,000 यूनिट्स घटी है। एंट्री लेवल के टू-व्हीलर सेगमेंट में भी डिमांड कमजोर रही है। इसका बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड में रिकवरी न होना है। 

अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पैसेंजर व्हीकल्स, थ्री-व्हीलर्स और कमर्शियल व्हीकल्स के सेगमेंट्स में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, टू-व्हीलर्स की होलसेल्स में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कमी हुई है। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki ने सितंबर में एक महीने की अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की थी। पिछले महीने कंपनी ने 1.81 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के SUV और अन्य यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 

मारूति की Grand Vitara और Brezza को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। SUV सेगमेंट में मारूति का पहला स्थान है। इसके Fronx और Jimny जैसे मॉडल्स की भी मजबूत डिमांड है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,81,343 यूनिट्स की रही। इसमें से 1.50 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री देश में की गई है। यह पिछले वर्ष के सितंबर की तुलना में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में मारूति  की देश में बिक्री 10 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह पहली बार है कि जब मारूति सुजुकी ने एक वित्त वर्ष के छह महीनों में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  6. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  7. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  8. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  9. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  10. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.