Oyo को रेवेन्यू 19 प्रतिशत बढ़कर 5700 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद

पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 4,780 करोड़ रुपये का था। ओयो का अगले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 800 करोड़ रुपये का एडजस्टेड EBITDA हासिल करने का लक्ष्य है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 18:40 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष कंपनी का फोकस टैक्स के बाद प्रॉफिट और कॉस्ट को घटाने पर होगा
  • Oyo ने अपने प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करने की भी योजना बनाई है
  • मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण ओयो को IPO लाने में देरी हुई है

कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति में सुधार हुआ है

हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल टेक कंपनी Oyo को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में रेवेन्यू 19 प्रतिशत बढ़कर 5,700 करोड़ रुपये से अधिक रहने की उम्मीद है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 4,780 करोड़ रुपये का था। ओयो का अगले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 800 करोड़ रुपये का एडजस्टेड EBITDA हासिल करने का लक्ष्य है। 

कंपनी के फाउंडर और ग्रुप CEO, Ritesh Agarwal ने एक टाउनहॉल में वर्कर्स को बताया कि भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और इंडोनेशिया में मजबूत ग्रोथ के साथ ही यूरोप के वैकेशन होम्स बिजनेस का प्रदर्शन बेहतर होने से कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति में सुधार हुआ है। उनका कहना था कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में ओयो का रेवेन्यू लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 5,700 करोड़ से अधिक हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कंपनी का फोकस टैक्स के बाद प्रॉफिट और कॉस्ट को घटाने पर होगा। इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक कंपनी को 1.72 लाख से अधिक स्टोरफ्रंट्स तक पहुंचने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष 1.69 लाख स्टोरफ्रंट्स से लगभग दो प्रतिशत ज्यादा होगा। 

इस बारे में संपर्क करने पर ओयो के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के पास 2,700 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस है। कैश फ्लो में बढ़ोतरी के साथ ओयो की बाहरी फंड पर निर्भरता कम हुई है। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर Sebi ने इस वर्ष की शुरुआत में ओयो को इनशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए डॉक्युमेंट्स कुछ बदलाव के साथ दोबारा फाइल करने के लिए कहा था। कंपनी ने 8,430 करोड़ रुपये के IPO के लिए डॉक्युमेंट्स फाइल किए थे। मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण ओयो को IPO लाने में देरी हुई है। 

Oyo ने देश में अपने प्रीमियम होटल्स की संख्या दोगुनी करने की भी योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि इस वर्ष इन होटल्स की संख्या लगभग 1,800 बढ़ाई जाएगी। इसके प्रीमियम होटल ब्रांड्स में Townhouse Oak, Oyo Townhouse, Collection O और Capital O शामिल हैं। ओयो के पास देश में लगभग 1,800 प्रीमियम होटल्स हैं। इन होटल्स की संख्या बढ़ाने से कंपनी को बिजनेस ट्रैवल में बढ़ोतरी से फायदा उठाने में मदद मिलेगी। हाल ही में ओयो ने बताया था कि प्रीमियम होटल्स की संख्या उत्तर भारत में दिल्ली और नोएडा, पश्चिम भारत में मुंबई, पूर्वी भारत में कोलकाता और दक्षिण भारत में बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में बढ़ाई जाएगी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tech, Revenue, Hospitality, Performance, Market, Travel, IPO, Valuation, OYO, Cost, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.