Layoffs 2026: Amazon के बाद अब Oracle के कर्मचारी टेंशन में, 30 हजार नौकरियों पर गिरेगी गाज!

TD Cowen की रिपोर्ट के मुताबिक, Oracle AI डेटा सेंटर फंडिंग के दबाव में 30,000 तक नौकरियां घटा सकता है और Cerner यूनिट बेच सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 12:43 IST
ख़ास बातें
  • TD Cowen ने Oracle में 30 हजार जॉब कट का दावा
  • OpenAI डील से AI डेटा सेंटर खर्च में तेज बढ़ोतरी
  • Cerner यूनिट बिक्री कर फंड जुटाने की चर्चा

OpenAI डील से AI डेटा सेंटर खर्च में तेज बढ़ोतरी

Photo Credit: Reuters

Oracle को लेकर एक नई रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। इन्वेस्टमेंट बैंक TD Cowen के मुताबिक, Oracle अपने AI डेटा सेंटर प्लान के लिए फंड जुटाने के दबाव में 30,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी अपने हेल्थ टेक यूनिट Cerner को बेचने पर भी विचार कर सकती है। Oracle द्वारा कथित तौर पर बड़े पैमाने पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपेंशन को लेकर निवेशकों के बीच फाइनेंसिंग को लेकर सवाल बढ़ते जा रहे हैं।

TD Cowen की रिसर्च नोट में कहा गया (via CIO) है कि Oracle को OpenAI के साथ हुए 300 बिलियन डॉलर के पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट को सपोर्ट करने के लिए बड़े डेटा सेंटर नेटवर्क की जरूरत है। बैंक का अनुमान है कि सिर्फ OpenAI से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए ही करीब 156 बिलियन डॉलर का कैपिटल खर्च करना पड़ सकता है। पिछले साल जब Oracle ने 2026 के लिए अपने कैपेक्स अनुमान को 15 बिलियन डॉलर बढ़ाकर 50 बिलियन डॉलर किया था, तब से निवेशकों की चिंता और बढ़ गई थी।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल इक्विटी और डेट दोनों तरह के निवेशक यह सवाल उठा रहे हैं कि Oracle इतने बड़े डेटा सेंटर बिल्ड-आउट को कैसे फाइनेंस करेगा। TD Cowen का कहना है कि इसका असर Oracle के क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप यानी CDS स्प्रेड्स पर भी दिखा है, जिनमें हाल के महीनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बैंक के अनुसार, पिछले साल के आखिर में Oracle के पांच साल के CDS की कीमत तीन गुना तक बढ़ गई थी, जिसे जोखिम बढ़ने का संकेत माना जा रहा है।

TD Cowen का यह भी कहना है कि Oracle सिर्फ OpenAI के लिए ही नहीं, बल्कि Meta और Nvidia जैसे क्लाइंट्स के लिए भी डेटा सेंटर तैयार कर रहा है। कुल मिलाकर कंपनी की कमिटमेंट 523 बिलियन डॉलर तक बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 30 लाख GPUs और अन्य IT इक्विपमेंट की जरूरत हो सकती है, जिससे कैपिटल इनवेस्टमेंट और बढ़ जाता है।

बैंक का दावा है कि अमेरिका के कई बैंक Oracle से जुड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने में पीछे हट रहे हैं। वहीं, जो प्राइवेट ऑपरेटर्स Oracle को डेटा सेंटर लीज पर देने की योजना में हैं, उन्हें भी फंडिंग जुटाने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे Oracle के लीजिंग मॉडल पर आधारित बिल्ड-आउट प्लान पर असर पड़ सकता है।

Advertisement

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सितंबर में Oracle ने 18 बिलियन डॉलर के बॉन्ड्स जारी किए थे और अन्य सोर्स से भी कर्ज लिया था। कुछ अनुमानों के मुताबिक, कंपनी को अपने प्लान्स को पूरा करने के लिए हर साल करीब 25 बिलियन डॉलर उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। एशियाई बैंक Oracle के रिस्क प्रोफाइल को लेकर फिलहाल ज्यादा सहज नजर आ रहे हैं, लेकिन अमेरिकी बैंकों की चिंता कंपनी के बड़े AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान पर सवाल खड़े करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.