Online Scam: रेटिंग देकर कमीशन कमाने के चक्कर में गवां दिए 38 लाख रुपये, आप न करें ऐसी गलती

रिपोर्ट बताती है कि इस ऑफर के बाद व्यक्ति को एक दूसरी महिला ने वेबसाइट पर टास्क पूरा करने लिए कॉन्टैक्ट किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2022 09:01 IST
ख़ास बातें
  • 40 वर्षिय IT इंजीनियर ने साइबर फ्रॉड में लगभग 38 लाख रुपये गंवा दिए
  • Telegram पर एक अनजान महिला का मैसेज आया था
  • कुछ प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले कमीशन कमाने का दिया लालच

फ्रॉड ने पीढ़ित को Telegram में कॉन्टैक्ट किया था

Online Fraud: डिजिटल हो रही दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा ऑनलाइन स्कैम या फ्रॉड है, जिसकी घटनाएं पिछले कुछ वर्षों से काफी तेजी से बढ़ रही हैं। एक लेटेस्ट घटना भारत में रिपोर्ट की गई है, जहां मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति से Telegram के जरिए 38 लाख रुपये की ठगी की गई है। पेशे से IT इंजीनियर इस शख्स को टेलीग्राम में एक महिला ने कॉन्टैक्ट किया था, जिसने पीढ़ित को एक वेबसाइट में टास्क पूरा करने के नाम पर पैसा प्राप्त करने का झांसा दिया गया था।

The Free Press Journal की रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षिय IT इंजीनियर ने साइबर फ्रॉड में लगभग 38 लाख रुपये गंवा दिए। पीढ़ित मुंबई का रहने वाला है, जिसे Telegram पर एक अनजान महिला का मैसेज आया था। महिला ने उन्हें ऑनलाइन पैसे कमाने का ऑफर दिया। फ्रॉड द्वारा बताया कि उनकी कंपनी के कुछ प्रोडक्ट्स को उन्हें केवल ऑनलाइन रेटिंग देनी है, जिसके बदले उन्हें अच्छी कमीशन मिलेगी।

रिपोर्ट बताती है कि इस ऑफर के बाद व्यक्ति को एक दूसरी महिला ने वेबसाइट पर टास्क पूरा करने लिए कॉन्टैक्ट किया। टास्क को पूरा करने के लिए पहले व्यक्ति को एक लिंक पर लॉगिन करने के लिए कहा गया। पीढ़ित ने महिला पर भरोसा किया और टास्क पूरा करना शुरू कर दिया। पीढ़ित को बताया गया था कि उनकी कमीशन को सीधे उनके ई-वॉलेट में भेजा जाएगा। 

दर्ज करवाई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, टास्क में व्यक्ति को अलग-अलग प्रॉपर्टी पर 5-स्टार रेटिंग देनी थी। असली स्कैम तब शुरू हुआ, जब पीढ़ित को बताया गया कि टास्क खत्म होने पर उनको कुछ प्रीमियम चार्ज देना होगा, जो बाद में कमाई के साथ लौटा दिया जाएगा। 
Advertisement

वेबसाइट पर उनके ई-वॉलेट में 41.50 लाख की राशि दिख रही थी, लेकिन उन्हें निकालने के लिए पहले उन्होंने टास्क पूरा करने के लिए कथित तौर पर 37.80 लाख रुपये का प्रीमियम दिया। आखिर में, जब उन्होंने पैसा निकालने की रिक्वेस्ट की, तो वो पेंडिंग रह गई।
Advertisement

व्यक्ति को उसके साथ फ्रॉड होने का अंदेशा तब हुआ, जब थोड़ी देर बाद वेबसाइट और टेलीग्राम ग्रुप डिलीट हो गए। इसके बाद विक्टिम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.