Online Job Fraud: महिला से डेटा एंट्री जॉब के नाम पर 1.74 लाख की ठगी!

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में रहने वाली तृप्ति पुरी ने एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर जॉब के लिए अप्लाई किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 09:07 IST
ख़ास बातें
  • ठगों ने महिला को कुछ डेटा एंट्री का काम दिया, लेकिन फिर बंद कर दिया
  • सिक्योरिटी चेक और दूसरी औपचारिकताओं के नाम पर 1.74 लाख ठगे
  • महिला को ठगी का शक हुआ तो पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई

चंडीगढ़ में एक महिला से जॉब दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।

चंडीगढ़ में एक महिला से जॉब दिलवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने ऑनलाइन विज्ञापन देख डाटा एंट्री की जॉब के लिए अपना रिज्यूम भेजा था। उसके बाद महिला के पास एक शख्स का कॉल आया और उसने रजिस्ट्रेशन फीस की बात कही। महिला को वह फीस भेजने के लिए एक क्यूआर कोड दिया गया और उसे स्कैन करने के लिए कहा गया। अंत में महिला से 1.74 लाख रुपये की मोटी रकम ठग ली गई। इसके खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज करवाई तो ठगी का मामला सामने आया। 

ऑनलाइन जॉब फ्रॉड के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में रहने वाली तृप्ति पुरी ने एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर जॉब के लिए अप्लाई किया था। इसमें डेटा एंट्री जॉब के लिए महिला ने अपना रिज्यूम अपलोड किया। उसके बाद महिला को फोन पर एक मैसेज रिसीव हुआ और उसमें एक फोन नम्बर भेजा गया। महिला को उस नम्बर पर कॉल करने के लिए कहा गया था। टाइम्स ऑफ इडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जब तृप्ति ने उस नम्बर पर कॉल किया तो किसी संदीप कुमार नाम के व्यक्ति ने कॉल रिसीव किया और महिला को 30 हजार रुपये महीना की सैलरी पर डेटा एंट्री जॉब ऑफर की। 
Advertisement

महिला से रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 586 रुपये भेजने की बात कही गई। इसके लिए ठग ने एक क्यूआर कोड महिला को भेजा और उसे स्कैन करने के लिए कहा। तृप्ति ने कोड स्कैन कर 586 रुपये भेजे। उसके बाद महिला से सिक्योरिटी चेक और दूसरी औपचारिकताओं के नाम पर 1.74 लाख रुपये मगंवा लिए गए। उसके बाद ठगों ने तृप्ति को कुछ डेटा एंट्री का काम दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद उनको वह काम देना बंद कर दिया गया। 

तृप्ति पुरी ने जब उनको फोन कॉल पर संपर्क करने की कोशिश की उनके कॉल्स भी किसी ने रिसीव नहीं किए। महिला को ठगी का शक हुआ तो उसने पुलिस थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और ठगी के मामले का खुलासा हुआ। चंडीगढ़ के सेक्टर 17 थाने के पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और इसकी छानबीन की जा रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , online job fraud, data entry job fraud, online job scam

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.