OnePlus 15 में मिलेगी अब तक की सबसे एडवांस डिस्प्ले! इस महीने हो रहा लॉन्च

OnePlus इस महीने के आखिर में चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 12:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 इस महीने चीन में लॉन्च होने जा रहा है।
  • OnePlus 15 में 6.78 इंच BOE X3 OLED पैनल होने की उम्मीद है।
  • OnePlus 15 में BOE की थर्ड जेन की ओरिएंटल डिस्प्ले होगी।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस महीने के आखिर में चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने वाला है। कंपनी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर काफी ध्यान दे रही है और 14 अक्टूबर को शेन्जेन में BOE के फ्लेक्सिबल OLED फ्लैगशिप लॉन्च इवेंट में इसके बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। अब वनप्लस के प्रेसिडेंट ली जी लुई ने आगामी फ्लैगशिप में मिलने वाली डिस्प्ले के बारे में काफी जानकारी साझा की है। आइए वनप्लस 15 और इसमें मिलने वाली डिस्प्ले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15 में होगी 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

ली जी लुई के अनुसार, OnePlus और BOE ने मिलकर थर्ड जेन की ओरिएंटल डिस्प्ले तैयार की है, जिसे दुनिया की सबसे एडवांस स्मार्टफोन डिस्प्ले बताया गया है। यह नई डिस्प्ले 165Hz अल्ट्रा रिफ्रेश रेट की शुरुआत का प्रतीक होगी। यह डिस्प्ले 6.78 इंच BOE X3 OLED पैनल होने की उम्मीद है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे यह दुनिया भर में अपनी जैसी पहली डिस्प्ले साबित होगी।

नई डिस्प्ले 8 टेक्नोलॉजी फीचर्स हासिल करेगी और स्क्रीन परफॉर्मेंस में 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करेगा। यह मुख्यतौर पर 4 मामलों में जैसे कि स्मूथनेस, डिस्प्ले क्वालिटी, डार्क व्यू और आई प्रोटेक्शन में बेस्ट साबित होगी। यह डार्क वातावरण के लिए ट्रू हाड्रवेयर-लेवल 1-नाइट ब्राइटनेस वाली पहली एंड्रॉइड डिस्प्ले भी होगी और इसे TÜV रीनलैंड स्मार्ट आई प्रोटेक्शन 5.0 गोल्ड से सर्टिफाइड किया जाएगा।

OnePlus 7 Pro को 2019 में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से OnePlus ने 90Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट और बाद में ओरिएंटल डिस्प्ले सीरीज पेश करके हाई-रिफ्रेश रेट को अपग्रेड किया है। OnePlus 15 और BOE की तीसरी जेनरेशन की डिस्प्ले के साथ कंपनी अब एक बार फिर फ्लैगशिप स्मार्टफोन डिस्प्ले स्टैंडर्ड को नया बनाने जा रही है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.