Ola का होली गिफ्ट, नए कलर ऑप्‍शन में खरीद सकेंगे Ola S1 Pro ई-स्‍कूटर, जानें कीमत

जिन कस्‍टमर्स के पास रिजर्वेशन है, वो 17 मार्च को ही ओला के 'गेरुआ' Ola S1 Pro ई-स्‍कूटर को खरीद सकेंगे, जबकि बाकी कस्‍टमर 18 मार्च को खरीदारी कर पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 17:06 IST
ख़ास बातें
  • ओला एक बार फ‍िर से Ola S1 Pro के लिए पर्चेज विंडो खोलने जा रही है
  • लोग होली पर Ola S1 Pro को ऑर्डर कर पाएंगे
  • कंपनी ओला ग्लॉसी फिनिश में एक स्‍पेशल एडिशन कलर 'गेरुआ' ला रही है

पेमेंट की प्रक्रिया डिजिटल होगी और ओला ऐप के जरिए पूरी की जाएगी।

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के Ola S1 और Ola S1 Pro ई-स्‍कूटर्स अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही सुर्खियों में रहे हैं। इन्‍हें पिछले साल अगस्‍त में लॉन्‍च किया गया था और कंपनी के मुताबिक उसे लॉन्चिंग के कुछ दिनों में ही 90,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए बुकिंग मिली। कंपनी ने दिसंबर में स्कूटर्स के पहले बैच की डिलिवरी शुरू की। अब ओला एक बार फ‍िर से Ola S1 Pro के लिए पर्चेज विंडो खोलने जा रही है। लोग होली पर Ola S1 Pro को ऑर्डर कर पाएंगे। कंपनी ओला ग्लॉसी फिनिश में एक स्‍पेशल एडिशन कलर 'गेरुआ' भी ला रही है। यह कलर ऑप्‍शन सिर्फ 17 और 18 मार्च को को उपलब्ध होगा। जिन कस्‍टमर्स के पास रिजर्वेशन है, वो 17 मार्च को ही ओला के 'गेरुआ' Ola S1 Pro ई-स्‍कूटर को खरीद सकेंगे, जबकि बाकी कस्‍टमर 18 मार्च को खरीदारी कर पाएंगे।  Ola S1 Pro को 1,29,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया था।

ओला के मुताबिक, पेमेंट की प्रक्रिया डिजिटल होगी और ओला ऐप के जरिए पूरी की जाएगी। कंपनी ने बताया है कि Ola S1 Pro के नए ऑर्डर्स की डिलीवरी अप्रैल 2022 से शुरू होगी। इन्‍हें कस्‍टमर्स के घर तक डिलिवर किया जाएगा। Ola S1 Pro को कंपनी की तमिलनाडु में स्थित ओला फ्यूचरफैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। कस्‍टमर्स की डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी S1 Pro के प्रोडक्‍शन में तेजी ला रही है। 
Ola S1 और Ola S1 को दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया था। वेनिला ओला एस 1 पर 2.98 किलोवाट बैटरी और ओला एस 1 प्रो पर 3.97 किलोवाट बैटरी है। Ola S1 के लिए दावा किया गया है कि इसकी रेंज 121 किमी है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। दूसरी ओर, Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज बताई गई है और टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। वैनिला ओला एस1 में नॉर्मल और स्पोर्ट्स नामक दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं जबकि ओला एस1 प्रो में नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर राइडिंग मोड मिलते हैं।

इनमें कई माइक्रोफोन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI स्पीच रिकग्निशन एल्गोरिथम भी मिलता है, और Ola Electric के MoveOS पर चलता है। Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सुरक्षा सुविधाओं का भी पिटारा मिलता है जिसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम, जियो-फेंसिंग और एक फ्लेम-रिटार्डेंट बैटरी शामिल है जो पानी और धूल प्रतिरोधी भी है।
Advertisement

कंपनी ने भारत में 50 गीगावाट आवर्स (GWh) की क्षमता के साथ एक बैटरी सेल मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट बनाने की योजना भी बनाई है। ओला खुद भी ऐसी कंपनियों में निवेश करना चाहती है, जो एडवांस्‍ड सेल और बैटरी टेक्‍नॉलजी पर काम कर रही हैं। वह भारत में बैटरी रिसर्च और डेवलपमेंट फैसिलिटी भी स्‍थापित करेगी। फ‍िलहाल कंपनी अपने बैटरी सेल को साउथ कोरिया से आयात करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.