Ola ला रही पहली भारतीय स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक कार, टेस्ला के छूटेंगे पसीने

Ola वर्तमान में Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरे भारत में बेचती है। इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड काफी रही है, लेकिन बीते कुछ माह में बिक्री संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Ola की ईवी 4 डोर वाली सेडान हो सकती है।
  • MoveOS3 सॉफ्टवेयर अपडेट पर कुछ डिटेल्स शेयर की गई हैं।
  • Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरे भारत में बेचती है।

Photo Credit: Ola Electric

ट्वीट्स की एक सीरीज में Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने आने वाली Ola इलेक्ट्रिक कार और Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की एस 1 सीरीज के मूवओएस 3 अपडेट के बारे में काफी जानकारी शेयर की हैं। अपनी इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी के चल रहे काम को कंफर्म करने के लिए ट्वीट में अग्रवाल ने कहा कि 'हम भारत में अब तक की सबसे स्पोर्टी कार बनाने जा रहे हैं!' अग्रवाल ने अपने ट्वीट में आगामी ओला इलेक्ट्रिक कार के सिल्हूट पर नजर डालते हुए एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया है। दिखने में जो नजर आ रहा है, उसमें ईवी 4 डोर वाली सेडान हो सकती है।

अग्रवाल ने आगामी MoveOS3 सॉफ्टवेयर अपडेट पर कुछ डिटेल्स शेयर की गई हैं जो कि जल्द Ola S1 और  Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में आने वाले हैं।  Ola के सीईओ ने खुलासा किया कि फेस्टिव सीजन के दौरान, दिवाली के आसपास ओएस अपडेट को पब्लिक किया जाएगा। उनके ट्वीट में कहा गया है कि हिल होल्ड, प्रॉक्सिमिटी अनलॉक और की शेयरिंग जैसे फीचर मूवओएस3 में मिलेंगे। इसके अलावा, ब्रेक रीजनरेशन वर्जन टू, हाइपर चार्जिंग और अन्य फीचर्स भी लेटेस्ट अपडेट में शामिल होने की उम्मीद है।

Ola वर्तमान में Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरे भारत में बेचती है। इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड काफी रही है, लेकिन बीते कुछ माह में बिक्री संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

बीते कुछ माह ओला के लिए ठीक नहीं रहे हैं, क्योंकि लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाओं के चलते ओला को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं को झेलना पड़ा है। गर्मियों में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी, जिसके बाद ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर से लोगों का भरोसा उठने लगा था। अब ओला नई टेक्नोलॉजी लाकर और इलेक्ट्रिक स्कूटर में मूव टू ओस अपडेट लाकर ज्यादा यूजर्स को लुभाने की कोशिश कर रहा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sportiest Electric Car, Ola Electric Car, MoveOS3

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  4. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  5. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  6. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  7. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  8. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  10. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.