200 km की रेंज वाली Oben Rorr भारत में 15 मार्च को होगी लॉन्च, 100 kmph होगी टॉप स्पीड

Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में 15 मार्च को लॉन्च किया जाना है, और इसकी डिलीवरी अप्रैल-जून के बीच शुरू होगी।

200 km की रेंज वाली Oben Rorr भारत में 15 मार्च को होगी लॉन्च, 100 kmph होगी टॉप स्पीड

Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 0-40 kmph की स्पीड 3 सेकंड में पकड़ सकती है

ख़ास बातें
  • अपकमिंग Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 200 किलोमीटर की रेंज देगी
  • 0-40 kmph स्पीड 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी
  • लॉन्च के बाद इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी अप्रैल-जून के बीच शुरू होगी
विज्ञापन
भारत में कुछ दिनों में एक और लॉन्ग रेंज और दावे अनुसार, पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (upcoming electric motorcycle in India 2022) लॉन्च होने वाली है। बैंग्लोर स्थित Oben अपनी Rorr इलेक्ट्रिक बाइक को कथित तौर पर 15 मार्च को लॉन्च करने वाला है। कंपनी पहले ही खुलासा कर चुकी है कि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज देगी। इसके अलावा पावर के मामले में भी यह किसी से कम नहीं होगी। दावा किया गया है कि इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी और यह 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी। लॉन्च के बाद इसकी टक्कर भारत में मौजूदा Tork Kratos और Revolt RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से होगी। 

HT Auto के अनुसार, Oben Rorr इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में 15 मार्च को लॉन्च किया जाना है, और इसकी डिलीवरी अप्रैल-जून के बीच शुरू होगी। कंपनी इस ईवी के डिज़ाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा पहले ही कर चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अपकमिंग Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक 200 किलोमीटर की रेंज देगी। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph बताई जा रही है।

कंपनी का दावा है कि रोर इलेक्ट्रिक बाइक 0-40 kmph स्पीड 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी। इसमें फास्ट चार्ज कैपेबिलिटी भी होगी, जिसके लिए दावा किया गया है कि बाइक का बैटरी पैक 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल नए ARX फ्रेम से लैस होगी, जो हल्का होने के साथ मजबूत भी होगा।

इसमें फुल डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। बाइक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगी, जिससे राइडर इसके क्लस्टर को अपने मोबाइल फोन पर कंपनी के खास ऐप के जरिए पेयर कर सकेगा और कई फीचर्स को कंट्रोल कर सकेगा। इसमें राउंड हेडलाइट और LED टर्न इंडिकेटर शामिल हैं। ट्रेंड के साथ चलते हुए इसमें स्प्लिट-स्टाइल सीट दी गई है। टायर्स फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स हैं।

फिलहाल कंपनी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि लॉन्च के समय कीमत के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सभी जानकारियां मुहैया कराई जाएगी। लॉन्च के बाद यह देश में सबसे पॉपुलर दो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल - Revolt RV400 और Tork Kratos से टक्कर लेगी। दोनों बाइक कई एडवांस फीचर्स और लॉन्ग रेंज देने के लिए प्रसिद्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »