कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC

Oakter ने भारत में नया Studio AC 5000 (2026) लॉन्च किया है। नया 0.5 टन Window AC कम बिजली खपत और Inverter आधारित कूलिंग तकनीक के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2026 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Oakter ने नया 0.5 टन Window AC लॉन्च किया
  • AC में Inverter आधारित कूलिंग तकनीक दी गई है
  • कंपनी ने कम बिजली खपत और Low Noise Operation का दावा किया है

Oakter Studio AC 5000 (2026) का लॉन्च प्राइस 14,499 रुपये + GST रखा गया है

Photo Credit: Oakter

Oakter ने भारत में नया Studio AC 5000 (2026) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया 0.5 टन Window AC छोटे कमरों, स्टूडियो अपार्टमेंट्स और कॉम्पैक्ट वर्कस्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नए मॉडल में इस बार Inverter आधारित कूलिंग तकनीक दी गई है, जो पुराने Fixed-Speed Compressor मॉडल की जगह लेती है। कंपनी का दावा है कि नया AC कम बिजली खर्च के साथ ज्यादा स्थिर कूलिंग देने में मदद करेगा।

Oakter Studio AC 5000 (2026) की लॉन्च कीमत 14,499 रुपये + GST रखी गई है। यह AC कंपनी की वेबसाइट, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और Quick Commerce प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल 75 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

नए Studio AC 5000 में Inverter आधारित कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Oakter का कहना है कि यह तकनीक सामान्य Window AC की तुलना में ज्यादा स्मूद कूलिंग और बेहतर बिजली बचत देने के लिए तैयार की गई है। कंपनी का दावा है कि AC करीब 500W बिजली खर्च करता है। यानी लगभग दो घंटे में एक यूनिट बिजली की खपत हो सकती है। कंपनी ने इसका अनुमानित रनिंग कॉस्ट करीब 4 रुपये प्रति घंटे बताया है। यह मॉडल 3-Star Energy Rating के साथ आता है।

डिजाइन की बात करें तो AC का वजन करीब 22 किलोग्राम है और इसे कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे सामान्य 6A घरेलू पावर सॉकेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह 1200VA Pure Sine Wave Inverter पर भी चल सकता है, जिससे घर की मौजूदा वायरिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Oakter ने नए AC में Anti-Dust Filter और Low Noise Operation जैसे फीचर्स भी दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें CWRC Cooling System का इस्तेमाल किया है, जो AC यूनिट से बाहर पानी टपकने की समस्या कम करने में मदद कर सकता है।

Advertisement

कंपनी का दावा है कि यह AC गर्म और उमस वाले मौसम में भी बेहतर कूलिंग देने के लिए तैयार किया गया है। बॉक्स में यूजर्स को Remote Control और Mounting Frame भी मिलेगा। वारंटी की बात करें तो AC पर 1 साल और Compressor पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.