अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा

अब यूपीआई पेमेंट करने वालों यूजर्स को भी एआई फीचर्स का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 18:20 IST
ख़ास बातें
  • अब यूपीआई पेमेंट करने वालों यूजर्स को भी एआई फीचर्स का लाभ मिलेगा।
  • BHIM में MyUPI नाम का AI बेस्ड कन्वर्सेशनल एसिस्टेंट लॉन्च हुआ है।
  • NPCI का यह एसिस्टेंट कई फंक्शन एक ही इंटरफेस में प्रदान करता है।

NPCI का यह एसिस्टेंट कई फंक्शन एक ही इंटरफेस में प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/Nataliya Vaitkevich

अब यूपीआई पेमेंट करने वालों यूजर्स को भी एआई फीचर्स का लाभ मिलेगा। NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड (NBSL) ने BHIM पेमेंट्स ऐप में MyUPI नाम का एक एआई बेस्ड कन्वर्सेशनल एसिस्टेंट लॉन्च कर दिया है। इस टूल के जरिए यूजर्स यूपीआई से जुड़ी मदद, मैंडेट मैनेजमेंट और सिक्योरिटी सर्विस का आसान एक्सेस पा सकते हैं। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में लॉन्च किया गया MyUPI आसान और बातचीत वाली भाषा में 24 घंटे मदद करता है। फिलहाल यह सर्विस अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तमिल और बंगाली भाषाओं में उपलब्ध है और भविष्य में यह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यूजर्स की होगी मदद
NPCI ने कहा कि यह एसिस्टेंट कई फंक्शन एक ही इंटरफेस में प्रदान करता है, जिससे यूजर्स ट्रांजेक्शन में मदद पा सकते हैं, शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, उन्हें ट्रैक कर सकते हैं, यूपीआई ऑटोपे मैंडेट मैनेज कर सकते हैं, अपना यूपीआई नंबर अनलिंक कर सकते हैं और पेमेंट फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

Advertisement

NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ललिता नटराज ने कहा कि जैसे-जैसे डिजिटल पेमेंट डेली लाइफ का हिस्सा बनते जा रहे हैं तो ऐसे में भरोसे का होना जरूरी है। उन्होंने MyUPI को BHIM ऐप में भरोसे की एक अतिरिक्त प्रोएक्टिव लेयर जोड़ने वाला बताया, जो यूजर्स को जानकारी पाने, दिक्कतों को सुलझाने और ज्यादा क्लैरिटी के साथ तेजी से काम करने में मदद करता है।


MyUPI में मिलेंगे ऐसे फीचर्स

  • MyUPI असिस्टेंट यूजर्स को एक ही स्क्रीन से सभी लिंक्ड बैंक अकाउंट और ऐप्स पर यूपीआई ट्रांजेक्शन देखने और किसी खास पेमेंट के बारे में मदद पाने की सुविधा प्रदान करता है।
  • MyUPI यूजर्स को पेमेंट से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने और सीधे ऐप के अंदर रेफरेंस नंबर से उनका स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Pay Safe फीचर यूजर्स को ट्रांजेक्शन पूरा करने से पहले UPI आईडी या क्यूआर कोड के जरिए पहचान वेरिफाई करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • मैंडेट के मामले में यह एसिस्टेंट सभी अकाउंट्स पर बार-बार होने वाले पेमेंट की एक साथ जानकारी प्रदान करता है, जिससे यूजर्स ऑटो-पे मैंडेट को रोक सकते हैं, फिर से शुरू कर सकते हैं या कैंसिल कर सकते हैं। ट्रांजेक्शन रिप्लाई ऑप्शन यूजर्स को पहले किए गए यूपीआई पेमेंट को फिर से करने की सुविधा प्रदान करता है, जिसके लिए नए यूपीआई पिन से ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है।
  • अगर यूजर्स अपने मोबाइल से लिंक UPI नंबर के जरिए पेमेंट नहीं लेना चाहते तो वे इसे डी-लिंक कर सकते हैं और फिर भी अपनी UPI ID के जरिए ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
  • सेफ्टी स्विच फीचर फोन खोने, फ्रॉड का शक होने, अचानक डेबिट होने या संदिग्ध मैसेज मिलने जैसी स्थितियों में लिंक्ड बैंक अकाउंट को तुरंत ब्लॉक करने का तरीका देता है।
  • MyUPI स्कैम मैसेज और UPI स्कैम के आम तरीकों की पहचान करने के बारे में बातचीत के जरिए गाइडेंस देता है, जिससे ट्रांजेक्शन में मदद के साथ-साथ यूजर्स में जागरूकता भी बढ़ाती है।

Advertisement


(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MyUPI, AI, AI in BHIM, NPCI BHIM, BHIM Payments App, NPCI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.