भाषाई ईमेल 'डेटामेल' लॉन्च, अब आप हिंदी में बना पाएंगे ईमेल आईडी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2016 10:14 IST
ख़ास बातें
  • डेटा एक्सजेन ने पहले निशुल्क भाषाई ई-मेल आईडी की शुरुआत की
  • 22 भाषाओं में निशुल्क ईमेल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी
  • 8 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में ईमेल आईडी बनाने की सुविधा होगी
प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस समूह की कंपनी डेटा एक्सजेन टैक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने 'डेटामेल' नाम से दुनिया के पहले नि:शुल्क भाषाई ई-मेल आईडी की शुरुआत की है। इस सेवा में 8 भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और 3 विदेशी भाषाओं - अरबी, रूसी और चीनी में ईमेल आईडी बनाने की सुविधा होगी।

आने वाले समय में डेटा एक्सजेन टैक्नोलॉजीज़ की तरफ से 22 भाषाओं में निशुल्क ईमेल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे डेटामेल के तहत संबंधित प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रायड या आईओएस प्रणाली से डाउनलोड किया जा सकेगा।
Advertisement

डेटा एक्सजेन टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अजय डाटा ने बताया कि आईएएमएआई की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड वाइड वेब पर भारतीय भाषाओं के अकाउंट सिर्फ 0.1 प्रतिशत हैं। दूसरी तरफ 89 प्रतिशत आबादी ऐसी है जो गैर अंग्रेजी भाषी है और जिसे इंटरनेट पर ईमेल के जरिए अंग्रेजी में संवाद करने में हर कदम पर बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसीलिए सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन और मेक इन इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए डेटा एक्सजेन टैक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने 'डेटामेल' के नाम से पहली निशुल्क भारतीय ई-मेल सेवा की शुरुआत की है।

इस सेवा में देशभर के लोगों को 8 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में -मेल आईडी बनाने की सुविधा होगी। इस तरह भारतीय नागरिकों को अपनी क्षेत्रीय भाषा में ईमेल के जरिए संवाद कायम करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
Advertisement

वैश्विक इंटरनेट रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट पहुंच के मामले में भारत दुनिया में 139वें स्थान पर है, जबकि भाषाई विविधता के मामले में हमारा देश अग्रिम देशों की सूची में शामिल है। इंटरनेट पहुंच के लिहाज से आइसलैंड पहले स्थान पर, संयुक्त अरब अमीरात 12 वें, संयुक्त राज्य अमेरिका 18वें और जर्मनी 19 वें स्थान पर हैं, जबकि इन देशों में भाषाई विविधता अपेक्षाकत बहुत कम है।
Advertisement

जहां तक मोबाइल ब्रॉडबैंड वहन करने की क्षमता का सवाल है, भारत प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के 12.39 प्रतिशत के साथ अभी 101वें स्थान पर है और आने वाले समय में सुधारों तथा दूरसंचार उद्योग में प्रतिस्पर्धा के साथ इसमें और अधिक वृद्धि की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Datamail, Infosys
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.