Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका

इसकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर के बीच आसानी से फाइल शेयर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 15:40 IST
ख़ास बातें
  • यूजर अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर के बीच आसानी से फाइल शेयर कर सकते हैं।
  • फोटो, टेक्स्ट, लिंक आदि को भेजना अब आसान।
  • यह ऐप मोबाइल और आपके ब्राउजर एक्सटेंशन पर काम करता है।

Nothing ने नया वार्प ऐप (Warp App) लॉन्च किया है जो यूजर को फाइल्स ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।

Nothing ने नया वार्प ऐप (Warp App) लॉन्च किया है जो यूजर को फाइल्स ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। इसकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर के बीच आसानी से फाइल शेयर कर सकते हैं। शेयर किए जाने वाले डेटा में फोटो, टेक्स्ट, लिंक आदि शामिल हैं। यह ऐप यूजर को बिना किसी केबल के इस तरह की फाइल्स ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। आइए जानते हैं इसके सभी डिटेल्स। 

Nothing Warp App क्या है
Warp App नथिंग की ओर से लॉन्च किया गया नया ऐप है जो यूजर को विभिन्न तरह की फाइल्स जैसे लिंक, इमेज, टेक्स्ट आदि शेयर करने की सुविधा देता है। एक तरह से यह डेटा शेयरिंग ऐप कहा जा सकता है। यह ऐप मोबाइल और आपके ब्राउजर एक्सटेंशन पर काम करता है। यानी यूजर को फाइल भेजने के लिए ईमेल, मैसेजिंग ऐप या USB केबल की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

Warp App कैसे करता है काम
Warp App मोबाइल डिवाइस और ब्राउजर एक्सटेंशन के जरिए कनेक्टिविटी स्थापित करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर क्रॉम के वेब स्टोर से एक्सटेंशन इंस्टॉल कर सकते हैं। फिर मोबाइल से कनेक्ट करने के लिए एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। अब मोबाइल फोन और आपका कंप्यूटर, दोनों ही एक गूगल अकाउंट से जुड़ जाते हैं। अब आसानी से फाइल्स को ट्रांसफर किया जा सकता है। कनेक्ट होने के बाद ऐप फाइल, लिंक, टेक्स्ट और इमेज को दोनों डिवाइसेज पर आसानी से ट्रांसफर करता है।

Nothing का कहना है कि वार्प ऐप डेटा ट्रांसफर के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करता है, इससे यूजर का डाटा सुरक्षित रहता है। कहा गया है कि कंपनी स्वयं के पास यूजर का डाटा स्टोर नहीं करती है। कंपनी अभी इसका बीटा वर्जन पेश किया है। यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इसमें कई और नए फीचर्स आने की संभावना है। 

Warp App कैसे करें डाउनलोड
Warp App को आप अपने स्मार्टफोन पर Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। पीसी पर यह क्रोम ब्राउजर पर रन करता है। कंपनी ने इसके लिए MacOS, Window, और Linux आदि का सपोर्ट दिया है। फाइल शेयरिंग अब फोन और पीसी के बीच बहुत आसानी से संभव है। ऐप का मकसद अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच डेटा शेयरिंग को आसान बनाना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing, Nothing Warp App

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.