Mahindra e2O इलेक्ट्रिक कार को जबरदस्त पावर के साथ किया मॉडिफाई, वीडियो में देखें

इस मॉडिफाइड इलेक्ट्रिक कार (Modified electric car in India) में कंपनी द्वारा विकसित पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें कंपनी द्वारा बनाया एडेप्टिव ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और मोटर कंट्रोलर शामिल है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अगस्त 2021 21:11 IST
ख़ास बातें
  • Northway Motorsport ने Mahindra e2O को किया मॉडिफाई
  • इससे पहले इसी कार की रेंज को कर चुके हैं दो गुना
  • e2O Type R के नाम से बनाया है नया प्रोटोटाइप

हाल ही में Northway Motorsport ने Mahindra e2O इलेक्ट्रिक कार की रेंज को 350 किलोमीटर कर दिया था

पुणे स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल पर R&D करने वाले एक ग्रुप Northway Motorsport ने कुछ समय पहले Mahindra की e2o इलेक्ट्रिक कार की रेंज को दो गुना किया था। अब, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को पूरी तरह से मॉडिफाई कर इसे दमदार पावर से लैस बना दिया है। Northway Motorsport ने इस प्रोटोटाइप कार को E2O Type R नाम दिया है। इसमें मोटर, बैटरी पैक, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि को बदला गया है और साथ ही बाहरी बनावट को बदले बिना चौडे टायर्स का इस्तेमाल करते हुए इसे बोल्ड और स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की गई है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

Northway Motorsport के मालिक Hemant Dabhade ने अपने YouTube चैनल पर इस E2O Type R प्रोटोटाइप का एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस मॉडिफाइड इलेक्ट्रिक कार (Modified electric car in India) में कंपनी द्वारा विकसित पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें कंपनी द्वारा बनाया एडेप्टिव ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और मोटर कंट्रोलर शामिल है। कार में 22kWh क्षमता के बैटरी पैका का उपयोग किया गया है। हालांकि रेंज को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई। कार में इस्तेमाल की गई मोटर भी जबरदस्त पावर जनरेट करने में सक्षम है। हेमंक के अनुसार, यह मोटर 1200 nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है, जो बेहद प्रभावित करने वाला आंकड़ा है। एक बार फिर, कार की टॉप स्पीड को लेकर भी जानकारी साझा नहीं की गई।

दिखने में भी यह खूबसूरत लगती है। कार में बड़े अलॉय व्हील लगे हैं और पीछे के दोनों टायर वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक के साथ आते हैं। कार के अंदर भी कुछ मॉडिफिकेशन की गई हैं। कार की पैडल असेंबली को बदला गया है। SOC और एनर्जी की खपत की जानकारी दिखाने के लिए एक छोटा डिस्प्ले स्टीयरिंग व्हील के बीच में लगाया गया है। इसके अलावा, एक बड़ा Android बेस्ड टचस्क्रीन डिज़िटल डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह फिट किया गया है। डैशबोर्ड के बीच में एक बड़ा Amazon Alexa बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। आप इस प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक कार के वीडियो को नीचे देख सकते हैं।


जैसा कि हमने बताया Northway Motorsport ने कुछ समय पहले e2o इलेक्ट्रिक कार की रेंज को दो गुना किया था। मार्केट से बंद हो चुकी Mahindra e2o इलेक्ट्रिक कार का हाई-रेंज वेरिएंट फुल चार्ज में 140KM की रेंज देता था, जबकि इसका 11kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 110KM की रेंज निकालने में सक्षम था। पुणे स्थित EV R&D फेसिलिटी ग्रुप ने इस कार की रेंज को बढ़ा कर 350 किलोमीटर कर दिया। कंपनी ने इस कार के लिए खास बैटरी पैक बनाया है, जिसकी क्षमता 17kWh है। इस बैटरी पैक को कार के बूट में फिट किया जा सकता है। इस तरह कार में कुल 28kWh क्षमता के दो बैटरी पैक हो जाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.