Nokia 5G 360° Camera हुआ पेश, 8K स्ट्रीमिंग के इन गजब फीचर्स से लैस

Nokia ने इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया दुनिया का पहला 5G सपोर्ट वाला Nokia 5G 360° Camera लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Nokia ने बाजार में Nokia 5G 360° Camera लॉन्च किया है।
  • Nokia 5G 360° Camera 8K स्ट्रीमिंग की पेशकश करता है।
  • Nokia 5G 360° Camera में IP67 रेटिंग दी गई है।

Nokia 360° 5G Camera में IP67 रेटिंग दी गई है।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया दुनिया का पहला 5G सपोर्ट वाला Nokia 5G 360° Camera लॉन्च किया है। कठिन कंडीशन के लिए तैयार कैमरे में डाटा सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए सेफ सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर शामिल हैं। नोकिया के अनुसार, यह नोकिया के बड़े मल्टीमीडिया रिसर्च के साथ तैयार किया गया है, जिसमें कंपनी के कई इनोवेशन शामिल हैं। आइए Nokia 5G 360° Camera के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nokia 360° 5G Camera Price


नोकिया ने फिलहाल Nokia 360° 5G Camera की कीमत या उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। प्रोडक्ट रोलआउट के दौरान इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।


Nokia 5G 360° Camera Features


Nokia 5G 360° लो लेटेंसी, हाई रेजोल्यूशन 360° वीडियो और 5G, वाई-फाई और ईथरनेट पर स्पेटियल ऑडियो के साथ 8K स्ट्रीमिंग की पेशकश करता है। इससे इंडस्ट्रियल साइट्स और एंटरटेनमेंट इवेंट में कई सामान्य कैमरों की जरूरत कम हो जाती है। यह पानी से बचाव और शॉक प्रतिरोधी होने के साथ IP67 रेटिंग से लैस है। यह कैमरा दो वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जिसमें पहला Nokia 360° Camera (वाई-फाई वेरिएंट): 8K 360° मल्टीमीडिया स्ट्रीमिंग की पेशकश करने वाला एक किफायती ऑप्शन है। वहीं दूसरा Nokia 5G 360° Camera (एक्सट्रीम टेंपरेचर वेरिएंट): एक्सट्रीम क्लाइमेट कंडीशन में इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।

यह कैमरा प्राइवेट और पब्लिक नेटवर्क पर रियल टाइम वीडियो और ऑडियो ट्रांसमिशन को बेहतर करते हुए सिक्योरिटी को बढ़ाता है। रिमोट मॉनिटरिंग,सिच्यूएशनल अवेयरनेस और टेलीऑपरेशन के लिए नोकिया के रियल-टाइम एक्सटेंडेड रियलिटी मल्टीमीडिया (RXRM) सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेशन शामिल है। इसमें एपीआई एनालिटिक्स, ओवरले और एक्सटेंडेड रिएलिटी ऐप्लिकेशन के लिए AI प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करते हैं। इंस्टेंट डिलीवरी और इमर्सिव स्पेटियल ऑडियो के साथ अल्ट्रा-एचडी सामग्री स्ट्रीमिंग मिलती है। आसान और क्विक सेटअप के लिए PoE-कनेक्टेड कैमरा रिमोट इस्तेमाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  2. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
  2. Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें
  3. Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
  6. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  8. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  9. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  10. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.