सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले Noise Buds VS204 ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

इन TWS ईयरफोन्‍स को नॉइस की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इन ईयरफोन्‍स को जेट ब्‍लैक, मिंट ग्रीन, स्‍नो वाइट और स्‍पेस ब्‍लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 सितंबर 2022 16:34 IST
ख़ास बातें
  • ये ईयरबड्स एनवायरनमेंटल साउंड रिडक्‍शन से पैक हैं
  • हाइपरसिंक फीचर भी इनमें मिलता है, यानी ये फोन से ऑटो कनेक्‍ट हो जाते हैं
  • ये ईयरबड्स IPX4 वाटर रेसिस्टेंट हैं

Noise Buds VS204 ईयरबड्स 13mm के ड्राइवर्स से लैस हैं। दावा किया जाता है कि ये बेहतर और इमर्सिव बैस देते हैं।

नॉइस बड्स वीएस204 (Noise Buds VS204) ट्रू वायरलेस स्‍टीरियो (TWS) ईयरफोन्‍स इंडिया में लॉन्‍च कर दिए गए हैं। दावा है कि ये सिंगल चार्ज में टोटल 50 घंटे तक का प्लेबैक पेश करते हैं। ये इंस्टाचार्ज टेक्‍नॉलजी के साथ आते हैं, यानी ये फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। ये ईयरबड्स 13mm ड्राइवर्स के साथ पैक हैं। कॉलिंग के दौरान आवाज एकदम साफ आए, इसके लिए ये ईयरबड्स एनवायरनमेंटल साउंड रिडक्‍शन से पैक हैं। इसके अलावा, हाइपरसिंक फीचर भी इनमें मिलता है, जिसकी वजह से केस खोलते ही आपका स्‍मार्टफोन, ईयरबड्स के साथ कनेक्‍ट हो जाता है। ये ईयरबड्स IPX4 वाटर रेसिस्टेंट हैं, यानी काफी हद तक पसीने और पानी से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं। 
 

Noise Buds VS204 के प्राइस और उपलब्‍धता 

Noise Buds VS204 के प्राइस इंडिया में 1,599 रुपये रखे गए हैं। अभी ये फ्लिपकार्ट पर लिस्‍ट हैं और जल्‍द ही खरीदारी के लिए उपलब्‍ध होंगे। आप इन TWS ईयरफोन्‍स को नॉइस की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। इन ईयरफोन्‍स को जेट ब्‍लैक, मिंट ग्रीन, स्‍नो वाइट और स्‍पेस ब्‍लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Buds VS204 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Noise Buds VS204 ईयरबड्स 13mm के ड्राइवर्स से लैस हैं। दावा किया जाता है कि ये बेहतर और इमर्सिव बैस देते हैं। ये ईयरफोन हाइपरसिंक टेक्‍निक के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि जैसे ही केस के ढक्कन को खोला जाता है, नॉइज बड्स VS204 यूजर के स्‍मार्टफोन के साथ ऑटो-कनेक्ट हो जाते हैं। 

Noise Buds VS204 ईयरफोन भी एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) के साथ आते हैं। नॉइस का कहना है कि एल्गोरिथ्म-बेस्‍ड ENC यूजर के लिए क्‍लीयर कॉलिंग एक्‍सपीरियंस को सुनिश्चित करता है। यानी टेक्‍नॉलजी बाहर के शोर कैंसल कर देती है और दूसरी साइड पर मौजूद शख्‍स को साफ आवाज सुनने को मिलती है। 
Advertisement

Noise Buds VS204 ईयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 दिए गए हैं। ये पसीने और पानी के नुकसान से भी काफी हद तक बचे रहते हैं, क्‍योंकि इसमें IPX4 रेटिंग दी गई है। नॉइस का दावा है कि ये ईयरफोन सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकते हैं। ये इंस्टाचार्ज तकनीक के साथ आते हैं और इन्हें यूएसबी टाइप-C पोर्ट से जल्दी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का रनटाइम देने का दावा किया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.