फेसबुक प्रोफाइल फोटो बदलने का मतलब Internet.org का समर्थन नहीं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 सितंबर 2015 13:18 IST
सोमवार को एक विवादित खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। दावा किया गया था कि अगर कोई फेसबुक यूज़र डिजिटल इंडिया के समर्थन में अपनी प्रोफाइल फोटो को तिरंगे वाले इमेज से तब्दील करता है तो इस बदलाव की गिनती फेसबुक के Internet.org कैंपेन के समर्थन में वोट के तौर पर हो रही है।

दरअसल, अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक के दफ्तर जाना हुआ था। रविवार को टाउनहॉल मीटिंग से ठीक पहले फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के समर्थन में अपनी प्रोफाइल फोटो बदल डाली। यह प्रोफाइल फोटो तिरंगे की तस्वीर से लिपटी हुई नज़र आ रही थी। इसके बाद ऐसा ही बदलाव प्रधानमंत्री के फेसबुक पेज पर देखने को मिला। और कुछ ही देर बाद फेसबुक ने एक टूल रिलीज कर दिया जिसकी मदद से यूज़र डिजिटल इंडिया कैंपेन के समर्थन में अपनी तस्वीर भी बदल सकते थे।

कैंपेन को जबरदस्त समर्थन मिलने के बाद विवाद शुरू होने में भी वक्त नहीं लगा। कई लोग दावा करने लगे कि प्रोफाइल की तस्वीर बदलना, फेसबुक के Internet.org का समर्थन करना है। आपको बता दें कि फेसबुक के Internet.org प्रोग्राम का नया नाम फ्री बेसिक्स है जो नेट न्यूट्रैलिटी सिद्धांत को लेकर विवादों में है।
एक फेसबुक यूज़र ने लिखा, ''टूल पर सब्मिट बटन क्लिक करने से पहले मैंने पेज के सोर्स कोड की जांच की। शानदार! पेज पर एक स्टाइल क्लास है जिसका नाम "internetOrgProfilePicture_prideAvatar" है। मुझे नहीं लगता है कि यह महज संयोग है। तो मैं किसका समर्थन कर रहा हूं? इंटरनेट डॉट ओआरजी या डिजिटल इंडिया कैंपेन''

इस दावे को सुर्खियों का हिस्सा बनने में वक्त नहीं लगा। कई मीडिया हाउस द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल के इसे सही मान लिया गया और खबर भी जारी कर दी गई। अब विवाद पर फेसबुक ने यही सफाई दी कि एक इंजीनियर ने गलती से वेब कोड पर गलत शॉर्ट हैंड नाम का इस्तेमाल किया।

कंपनी ने बयान देकर कहा, ''डिजिटल इंडिया के लिए प्रोफाइल पिक्चर अपडेट करने और इंटरनेट डॉट ओआरजी में कोई संबंध नहीं है। एक इंजीनियर ने गलती से ''इंटरनेट डॉट ओआरजी प्रोफाइल पिक्चर'' का इस्तेमाल कोड में शॉर्टहैंड नाम की तरह कर लिया। लेकिन यह प्रोडक्ट कहीं से भी इंटरनेट डॉट ओआरजी के समर्थन से नहीं जुड़ा है। विवाद को खत्म करने के लिए हम आज ही इस कोड का नाम बदल रहे हैं।"
इस बार विवाद भले ही कोड के नाम को लेकर पैदा हुआ हो, लेकिन इंटरनेट डॉट ओआरजी की खातिर समर्थन जुटाने के लिए फेसबुक ने जिन तरीकों को अपनाया है उसकी खासी निंदा हुई है। फेसबुक ऐप पर इंटरनेट डॉट ओआरजी के संबंध में आप भी कई बार ऐसे पोल से रूबरू हुए होंगे जिसमें हां/नहीं का विकल्प नहीं होता। इसके अलावा पोल यह भी नहीं बताता है कि आप इंटरनेट डॉट ओआरजी के समर्थन में वोट कर रहे हैं या विरोध में। इस बीच फेसबुक का कहना है कि उसके इस प्रोडक्ट को अगस्त में 1.7 करोड़ यूज़र का समर्थन मिला। संभावना ऐसी भी है कि जिन लोगों ने समर्थन किया है, उन्हें इंटरनेट डॉट ओआरजी के बारे में कुछ पता ही ना हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.