कपिल देव को गिफ्ट में मिली सिंगल चार्ज में 360 KM चलने वाली Nissan Leaf EV इलेक्ट्रिक कार

9 सितंबर 2021 वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल डे (World Electric Vehicle Day) पर Nissan India ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Kapil Dev को अपनी मशहूर इलेक्ट्रिक कार Leaf गिफ्ट की है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 सितंबर 2021 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Nissan India ने Kapil Dev को गिफ्ट की Leaf EV इलेक्ट्रिक कार
  • 360 किलोमीटर की रेंज वाली इस EV को फिलहाल अमेरिका में बेचा जा रहा है
  • भारत में भी जल्द हो सकती है लॉन्च

Nissan Leaf EV सिंगल चार्ज में देती है 360 किलोमीटर तक की रेंज

9 सितंबर को वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल डे (World Electric Vehicle Day) मनाया जाता है। इस खास मौके पर इस साल Nissan India ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को अपनी मशहूर इलेक्ट्रिक कार (Electric car) Leaf गिफ्ट की है। यह जानकारी खुद Nissan India ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने यह पुष्टि नहीं की है कि कार भारत में लॉन्च होगी। लेकिन ट्वीट में पूछे गए सवालों और उनके जवाबों से इसके भारत में लॉन्च (Nissan Leaf EV India Launch) का इशारा जरूर मिलता है।
 

Nissan India ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें Nissan india कंपनी के MD राकेश श्रीवास्तव और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव एक साथ खड़े हैं और उनके बीच में मौजूद है लाल रंग की चमचमाती Nissan की Leaf EV इलेक्ट्रिक कार। आपको बता दें, फिलहाल इस कार को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, अब अटकलें लगाई जा सकती है कि यह कार जल्द ही भारत में दस्तक दे सकती है।
 

दरअसल, इस तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करके सवाल किया कि क्या यह कार भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। फैन के सवाल का जवाब देते हुए Nissan India ने कमेंट किया "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि वर्तमान में हमारे पास भारतीय बाजार में निसान लीफ सेल के लिए उपलब्ध नहीं है और हम आधिकारिक घोषणा से पहले लॉन्च से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा नहीं कर सकते।"

इसके बाद एक और कमेंट करते हुए निसान ने कहा "आधिकारिक घोषणा के बाद आपको कार की उपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।"

फैन के सवाल पर आए कंपनी के जवाब और कपिल देव के साथ पोस्ट की गई Leaf की तस्वरी से इशारा मिलता है कि कंपनी जल्द ही भारत में इस कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Advertisement

आपको बता दें, अमेरिकी बाजार में इस कार को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया गया था। कार का एक वेरिएंट 40 kWh की क्षमता वाली बैटरी पैक के साथ आता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 62 kWh क्षमता का है। 40 kWh वाली बैटरी सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है, जबकि 62 kWh वाले वेरिएंट में सिंगल चार्ज पर आपको 360 किलोमीटर तक की रेंज प्राप्त होगी।

 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nissan electric car leaf, kapil dev, Nisaan India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  2. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  3. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  4. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  2. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  3. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  4. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  5. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  6. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  7. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  9. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  10. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.