सिंगल चार्ज में 240Km चलने वाली Nissan Leaf इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी भारत में लॉन्च

Nissan Leaf इलेक्ट्रिक कार के बारे में कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन काफी प्रीमियम होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2022 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Nissan Leaf इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम डिजाइन के साथ आ सकती है।
  • यह अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) से लैस होगी।
  • सिंगल चार्ज में कार 240 किलोमीटर तक जा सकती है।

Nissan की इस कार को दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर स्पॉट किया गया है।

इलेक्ट्रिक कार अब लोगों की प्राथमिकता बनती जा रही है। पेट्रोल के प्रतिदिन बढ़ते दाम और सरकार की क्लीन एनर्जी ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलप करने की कवायद हर ग्राहक को इलेक्ट्रिक कार पर स्विच करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब इस सेगमेंट में जापान की टॉप कार कंपनी निसान (Nissan) भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार जल्द लॉन्च कर सकती है। Nissan Leaf के नाम से इस कार के भारत में आने की संभावना है। कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में अभी तक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में निसान के एक मॉडल को दिल्ली एनसीआर में स्पॉट किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही अपने अगले इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर कोई घोषणा कर सकती है। यहां पर देखने वाली बात ये होगी कि क्या स्पॉट की गई यह कार वही कार होगी जिसे कंपनी भारत में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च करने की तैयारी में है। 

Nissan की एक कार को हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में स्वरूप मिश्रा नामक शख्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इसी को लेकर Rushlane ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है कि यह कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली अगली कार हो सकती है। इससे पहले भी कई बार निसान लीफ की टेस्टिंग फोटो सामने आ चुकी हैं। 
Advertisement

Nissan Leaf इलेक्ट्रिक कार के बारे में कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन काफी प्रीमियम होगा। यह अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) के साथ-साथ कई मॉडर्न फीचर्स से लैस होगी। कार में 40 kWh की लीथियम आयन बैटरी देखने को मिल सकती है। यह एक EM57 बैटरी होगी जो काफी पावरफुल होगी। गाड़ी की रेंज को लेकर कहा जा रहा है कि सिंगल चार्ज में कार 240 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर की कैपिसिटी 146 bhp की पावर और 320 एनएम टॉर्क पैदा करने की बताई गई है। 

निसान की इलेक्ट्रिक कारों में दो तरह के एसी चार्जर देखने को मिलते हैं। एक 3KW चार्जर और दूसरा 6KW चार्जर। 3KW चार्जर से बैटरी 16 घंटे में चार्ज की जा सकती है और 6KW चार्जर से बैटरी को 8 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। बहरहाल, देखना है कि निसान की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के बारे में आ रही इन खबरों पर कंपनी की मुहर कब लगती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.