• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब सीधा घर पर पहुंचेगी Nexzu की इलेक्ट्रिक साइकिल, सिंगल चार्ज में देती है 100 km की रेंज

अब सीधा घर पर पहुंचेगी Nexzu की इलेक्ट्रिक साइकिल, सिंगल चार्ज में देती है 100 km की रेंज

Nexzu के पोर्टफोलियो में सबसे दमदार खिलाड़ी Roadlark इलेक्ट्रिक साइकल है, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। Roadlark को फुल चार्ज में 100 km चलाया जा सकता है।

अब सीधा घर पर पहुंचेगी Nexzu की इलेक्ट्रिक साइकिल, सिंगल चार्ज में देती है 100 km की रेंज

Nexzu Roadlark इलेक्ट्रिक साइकिल की भारत में कीमत 44,803 रुपये है

ख़ास बातें
  • Nexzu Mobility ने अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल की ऑनलाइन सेल शुरू कर दी है
  • अब ग्राहक सीधा अपने घरों पर डिलिवर करा सकते हैं कंपनी के प्रोडक्ट्स
  • आसान EMI के लिए कंपनी ने Zest Money से की है साझेदारी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक साइकिल (electric cycles) व इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooters) बनाने वाली भारतीय कंपनी Nexzu Mobility अब OLA की राह पर चल रही है। कंपनी ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए होम डिलिवरी शुरू कर दी है। ई-मोबिलिटी ब्रांड ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदने का विकल्प दे रहा है। ग्राहक अपनी पसंद की साइकिल को पूरी कीमत चुका कर खरीद सकते हैं और साथ ही वैकल्पिक बीमा को भी जोड़ सकते हैं। भुगतान होने के बाद कंपनी द्वारा निर्धारित समय पर इलेक्ट्रिक साइकिल ग्राहक द्वारा चुने गए पते पर डिलिवर कर दी जाएगी। 

Nexzu Mobility ने जानकारी दी है कि अब ग्राहक सीधा कंपनी के पोर्टल www.nexzu.in से इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकते हैं और अपने घर पर डिलिवरी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ Ola Electric के जैसा, जहां कंपनी अपनी वेबसाइट के जरिए Ola S1 व S1 Pro को बेच रही है। यह सुविधा कंपनी के दावे अनुसार, पूरे भारत में शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं, ई-साइकिल को ऑनलाइन बेचने के अलावा, वारंटी रजिस्ट्रेशन व सर्विस रजिस्ट्रेशन तक, सभी सुविधाएं ऑनलाइन दी जाएगी।

Nexzu Mobility के CMO पंकज तिवारी (Pankaj Tiwari) का कहना है कि दुनिया धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर विचार कर रही है और इसके पीछे न केवल सस्ती कीमत, बल्कि स्वस्थ जीवन और स्थायी भविष्य भी कुछ कारण हैं। उन्होंने कहा "हमारे उत्पादों के साथ, हम ग्राहकों को एक बेहतर, अधिक कुशल राइडिंग अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ग्रीन और क्लीन क्रांति की शुरुआत करने की तलाश में हैं।"

खरीद को आसान बनाने के लिए कंपनी स्कूटर खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को Zest Money के जरिए ईएमआई (EMI) विकल्प भी उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा, ग्राहक Amazon, eWheelers और BLive के जरिए भी Nexzu के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।

Nexzu के पोर्टफोलियो में सबसे दमदार खिलाड़ी Roadlark इलेक्ट्रिक साइकल है, जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। Roadlark को फुल चार्ज में 100 km चलाया जा सकता है। बैटरी पैक को तीन से चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। Nexzu Roadlark की कीमत 44,803 रुपये है
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nexzu Electric Cycles, Nexzu Mobility, Nexzu
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  2. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  3. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  4. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  5. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  6. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  9. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  10. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »