Flipkart Big Diwali Sale 12 अक्टूबर से, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

बिग बिलियन डेज़ सेल की तरह फ्लिपकार्ट की Big Diwali Sale 2019 का फायदा फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को सबसे पहले मिलेगा।

Flipkart Big Diwali Sale 12 अक्टूबर से, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट
ख़ास बातें
  • दिवाली सेल 2019 में 'धमाका डील्स' के नाम से फ्लैश सेल आयोजित होगी
  • बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल के कुछ ऑफर्स दिवाली सेल में भी उपलब्ध रहेंगे
  • फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल 2019 में मोबाइल फोन पर छूट मिलेगी
विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days 2019 सेल खत्म हुए अभी ज़्यादा दिन भी नहीं बीते हैं और इस बीच इस ई-कॉमर्स साइट ने अपनी अगली सेल का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट की Big Diwali Sale 2019 का आगाज 12 अक्टूबर को होगा। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल, टेलीविजन और घरेलू उपकरणों पर छूट मिलेगी। अगर आप अपनी पसंद के किसी प्रोडक्ट को बिग बिलियन डेज़ सेल में नहीं खरीद पाए तो आपके पास दिवाली सेल के रूप में दूसरा मौका होगा।

बिग बिलियन डेज़ सेल की तरह फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल का फायदा फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को सबसे पहले मिलेगा। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल का आगाज़ 11 अक्टूबर को शाम 8 बजे हो जाएगा। बाकी यूज़र्स के लिए सेल 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि को शुरू होगी।

Flipkart ने इस सेल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart's Big Diwali Sale 2019 में भी बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प होगा।

फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल 2019 में मोबाइल फोन पर छूट मिलेगी। इस ऑनलाइन मार्केटप्लेस में ग्राहकों के लिए बायबैंक गारंटी ऑफर भी होगा। यहां पर ग्राहक स्मार्टफोन खरीदते वक्त एक छोटी सी राशि देकर अपने फोन का एश्योर्ड बायबैक वैल्यू पा सकते हैं। Flipkart की साइट पर अभी रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी नोट 7एस, रियलमी 5, वीवो ज़ेड1 प्रो और रियलमी सी2 के साथ ऑफर्स देने की बात की गई है।

उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में फ्लिपकार्ट के द्वारा मोबाइल फोन्स पर मिलने वाले डील्स का खुलासा किया जाएगा। यह भी भरोसे के साथ माना जा सकता है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल के कुछ ऑफर्स दिवाली सेल में भी उपलब्ध रहेंगे।

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में 'धमाका डील्स' के नाम से फ्लैश सेल आयोजित होगी। इस दौरान मोबाइल फोन, टेलीविज़न और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम अतिरिक्त छूट के साथ उपलब्ध होंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Big Diwali Sale 2019
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »