132 Km माइलेज वाला BattRE Storie इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, खरीदने पर सरकार देगी भारी छूट

BattRE Storie स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न बाई टर्न नेविगेशन के साथ इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्पीडोमीटर दिया गया है। कनेक्टेड ड्राइव फीचर्स नजदीकी चार्जिंग स्टेशनों को खोजने में मदद करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2022 11:41 IST
ख़ास बातें
  • BattRE Storie 3.1kWh बैटरी पैक से लैस है।
  • BattRE Storie सिंगल चार्ज में 132 किमी तक का माइलेज देता है।
  • BattRE Storie में स्मार्ट डैशबोर्ड पर कॉल अलर्ट मिल सकते हैं।

BattRE Storie सिंगल चार्ज में 132 किमी चल सकता है।

Photo Credit: Instagram/BattRE

इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ब्रांड BattRE ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर BattRE Storie  लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ, BattRE का EV पोर्टफोलियो ग्रीन मोबिलिटी को मजबूत करता है। Storie एक फीचर्स से लैस एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें मेटल पैनल, कनेक्टेड ड्राइव दी गई है। इस स्कूटर में बेहतर शहर के आवागमन के लिए डिजाइन किया गया है।
 

कीमत और  उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो नया BattRE Storie इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 89,600 रुपये है। हालंकि यह राष्ट्रीय स्तर पर राज्य सब्सिडी को छोड़कर) है। BattRE Storie, FAME II सब्सिडी के लिए पात्र है। यह स्कूटर जल्द ही कंपनी के 300 शहरों में 400 डीलरशिप पर उपलब्ध होने वाला है। अब तक BattRE ने 30,000 से अधिक स्कूटर बेचे हैं।
 

BattRE Storie के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो BattRE Storie लुकास टीवीएस मोटर और कंट्रोलर द्वारा पावर्ड है। यह AIS 156 द्वारा अप्रूव्ड 3.1kWh बैटरी पैक से लैस है। रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 132 किमी की रेंज प्रदान करता है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न बाई टर्न नेविगेशन के साथ इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्पीडोमीटर दिया गया है। स्मार्ट डैशबोर्ड पर कॉल अलर्ट मिल सकते हैं। कनेक्टेड ड्राइव फीचर्स नजदीकी चार्जिंग स्टेशनों को खोजने में मदद करता है। आसानी के लिए नेटवर्क को 'पे एंड चार्ज' कॉन्सेप्ट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
Advertisement

BattRE Storie के जरिए शहर में बड़ी सीटों और फुटबोर्ड के साथ अधिक आरामदायक तरीके से सफर किया जा सकता है। सेफ्टी की बात करें तो यात्री चलते-फिरते स्कूटर का फुल डायग्नोस्टिक समरी पा सकते हैं। इसके मजबूत मैटल पैनल स्क्रैप से बचाव प्रदान करते हैं। खराब सड़कों पर यह आसानी से चल सकते हैं।
 

आग से सेफ्टी


आज के समय में यह स्कूटर मार्केट में ज्यादा भरोसेमंद प्रोडक्ट बनने के लिए तैयार किया गया है जो कि टेस्टिंग में 1,00,000 किलोमीटर तक चलाया गया है। टेस्टिंग ने थर्मल रनवे (फायर) को फैलने और लगने से रोकने पर काम किया है जो कि AIS 156 अनिवार्य है। आपको बता दें कि यह बेहद जरूरी विजन है, क्योंकि इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट अभी ग्रोथ और लोगों द्वारा अपनाने के स्टेज पर है। बीते कुछ हफ्तों में आग लगने की कुछ घटनाओं के चलते स्कूटर की सेफ्टी पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है ताकि इस प्रकार की दिकक्तों का सामना किया जा सके।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.