MP Board Result 2025: MP बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट कुछ ही देर में LIVE, ऐसे चेक करें ऑनलाइन

MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2025 09:41 IST
ख़ास बातें
  • बोर्ड रिजल्ट सुबह 10 बजे एक संवाददाता सम्मेलन में घोषित होंगे
  • अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड देखा जा सकता है
  • (MPBSE) ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया था।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के आज कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने वाले हैं।

MP बोर्ड यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के आज कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने वाले हैं। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सुबह 10 बजे एक संवाददाता सम्मेलन में घोषित किए जाएंगे। छात्र एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके देखा जा सकता है. इसके साथ ही NDTV के ndtv.com/education/results पेज पर भी रिजल्ट उपलब्ध है। इस पेज पर छात्र को अपना नाम और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा। आइए विस्तार से आपको बताते हैं कि स्टेप बाय स्टेप छात्र कैसे अपना रिजल्ट यहां पर देख सकते हैं। 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया था। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं। जबकि एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक कंडक्ट की गई थीं। 
 

How to check MP Board Class 10th, 12th Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर MP Board 10th Result 2025 या MP Board 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर एक नया पेज आपके सामने आएगा जिस पर मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज कर दें। 
  • आपको जिस भी कक्षा का रिजल्ट देखना है, उस लिंक पर लिंक पर क्लिक करें। यानी 10वीं या 12वीं के लिए अलग अलग लिंक आपको दिख जाएगा। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करने पर आपकी रिजल्ट मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। 
  • भविष्य के लिए अपने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की एक कॉपी यहां सेव करके रख लें। 

33 प्रतिशत अंक पास होने के लिए जरूरी
बोर्ड कक्षा 10वीं और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं दोनों की ही परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जिन छात्रों को न्यूनतम अंक से कम अंक आएंगे उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। दूसरी तरफ, जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  2. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  4. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  2. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  3. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  4. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  5. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  6. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  7. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  8. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  9. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  10. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.