Motorola की नई टेक्नोलॉजी हवा में चार्ज करेगी 4 स्मार्टफोन

Motorola ने 'Motorola One Hyper' वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी का नाम बदल कर 'Motorola Air Charging' कर दिया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 सितंबर 2021 19:50 IST
ख़ास बातें
  • Motorola ने दिखाई नई Air Charging टेक्नोलॉजी
  • हवा में एक साथ चार्ज कर सकती है 4 स्मार्टफोन
  • मुख्य डिवाइस से 3 मीटर की दूरी पर भी चार्ज करेगी डिवाइस

Motorola Air Charging काफी हद तक Xiaomi की Mi Air Charge टेक्नोलॉजी की तरह है

साल की शुरुआत में मोटोरोला ने एक ट्रू वायरलेस चार्जिंग तकनीक (True wireless charging technology) को दिखाया था। यह काफी हद तक Xiaomi द्वारा दिखाई गई चार्जिंग टेक्नोलॉजी की तरह था, जहां आपको अपनी डिवाइस चार्ज करने के लिए उसे किसी प्रकार के चार्जर पर नहीं रखना होता। इसके बजाय डिवाइस आपके हाथ में रहते हुए भी चार्ज हो सकता है। अब लगभग आधा साल गुज़रने के बाद, कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को अपडेट किया है और इसका नाम भी बदल दिया है।

Motorola ने 'Motorola One Hyper' वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी का नाम बदल कर 'Motorola Air Charging' कर दिया है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक जानकारी दी। मोटोरोला की ट्रू वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी का नाम तो बदला ही है, साथ ही अब यह पूरी तरह से कार्यशील प्रोटोटाइप में बदल गई है।

कंपनी द्वारा पेश किए गए टीज़र्स और ब्लॉग पोस्ट से पता चलता है कि Motorola Air Charging टेक्नोलॉजी एक साथ चार डिवाइस को हवा में ही चार्ज कर सकता है और इसकी चार्जिंग रेंज 3 मीटर तक है। कंपनी ने टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से बताते हुए जानकारी दी कि यह टेक्नोलॉजी 1600 एंटीना का इस्तेमाल करती है, जो डिवाइस को लगातार स्कैन करती है।

इस तरह की चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सबसी बड़ी समस्या मुख्य ट्रांस्मीटर डिवाइस और गैजेट के बीच आने वाली बाधा है। इसके लिए कंपनी का कहना है कि यह काज़ग, चमड़े और इस तरह के अन्य ऑब्जेक्ट के आर-पार भी काम कर सकता है। हालांकि, यह भी बताया गया है कि सुरक्षा के लिहाज से यह इंसान के बीच में आने से चार्जिंग को रोक देता है। इसके लिए कंपनी ने ‘बायोलॉजिकल मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल किया है।
Advertisement

टेक्नोलॉजी अभी भी प्रोटोटाइप वर्ज़न पर है और इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Wireless Charging Technology
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.