बाइक से महंगा बाइक परमिट, 5 हजार सिंगापुर डालर की बाइक और चलाने के लिए चुकाने होंगे 20 हजार डॉलर!

भारत में इस कीमत पर कई स्पोर्ट्स बाइक बेची जाती हैं, जो 1000cc तक इंजन से लैस होती है। निश्चित तौर पर सिंगापुर में एक मिड-रेंज बाइक को चलाने के लिए इतनी लगात बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 16:41 IST
ख़ास बातें
  • S$5000 कीमत की मोटरसाइकिल खरीदने और चलाने के लिए S$20,000 देने होंगे
  • सड़क पर मोटरसाइकिलों और कारों की संख्या को सीमित करने के लिए है यह नियम
  • भारत में इस कीमत में 1000cc की स्पोर्ट्स बाइक आती है

सिटी-स्टेट में 10 साल के परमिट की लागत ने S$12,801 (करीब 7.40 लाख रुपये) के रिकॉर्ड पर है

सिंगापुर में मोटरसाइकिल के लिए परमिट लेने की कीमत मोटरसाइकिल की कीमत से भी ज्यादा है। सिंगापुर दुनिया के सबसे महंगी जगहों में आता है और परमिट का वाहन की कीमत से ज्यादा महंगा होना इस बात को साबित करता है। दरअसल, सिगापुर सरकार ने सड़कों पर मोटरसाइकिल और कार की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए एक नए तरीके का इस्तेमाल करना शुरू किया है। सरकार ने वाहनों को चलाने के लिए लिए जाने वाले परमिट को इतना महंगा कर दिया है, जिससे लोग नया वाहन खरीदने से पहले कई बार सोचेंगे। 

सिंगापुर में लैंड ट्रांस्पोर्ट ऑथोरिटी के आंकड़े कहते हैं कि सिटी-स्टेट में 10 साल के मोटरसाइकिल परमिट की लागत ने इस महीने S$12,801 (करीब 7.40 लाख रुपये) के रिकॉर्ड पर है। TOI के अनुसार, यह चार वर्षों में 200% से अधिक और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र में एक नई एंट्री-लेवल बाइक की लागत से अधिक है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि सिंगापुर में S$5000 कीमत की मोटरसाइकिल को खरीदने और चलाने के लिए एक व्यक्ति को अब S$20,000 (करीब 11.70 लाख रुपये) खर्च करने होंगे। 

अंदाजे के लिए बता दें कि भारत में इस कीमत पर कई स्पोर्ट्स बाइक बेची जाती हैं, जो 1000cc तक इंजन से लैस होती है। निश्चित तौर पर सिंगापुर में एक मिड-रेंज बाइक को चलाने के लिए इतनी लगात बहुत ज्यादा है।
Advertisement

बता दें कि सड़क पर मोटरसाइकिलों और कारों की संख्या को सीमित करने के तरीके के रूप में सरकार ने यह फैसला उठाया है। सितंबर तक, शहर ने मोटरसाइकिलों की सीमा लगभग 142,000 और कारों की संख्या लगभग 650,000 तक सीमित रखी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Singapore, Motorcycle, Permit
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.