Apple AirTag को टक्कर देने के लिए भारत में लॉन्च हुआ Moto Tag, जानें कीमत

Motorola ने अगस्त 2024 में Moto Tag को पेश किया था जो कि Apple AirTag को टक्कर देने के लिए आया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Moto Tag एक हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला है।
  • Moto Tag धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है।
  • Moto Tag स्मार्ट ट्रैकर में एक रिप्लेसेबल बैटरी है।

Moto Tag में IP67 रेटिंग दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने अगस्त 2024 में Moto Tag को पेश किया था जो कि Apple AirTag को टक्कर देने के लिए आया था। अब कंपनी कथित तौर पर इस स्मार्ट ट्रैकर को भारतीय बाजार में भी लेकर आ रही है। Moto Tag में एक लाइट और कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Moto Tag की कीमत और फीचर्स केबारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto Tag कब भारत में लॉन्च


Advertisement
एक ऑफिशियल टीजर पोस्टर में ब्रांड ने घोषणा की कि Moto Tag भारत में 23 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह मॉडल दो कलर ऑप्शन जैसे कि स्टारलाइट ब्लू और जेड ग्रीन में आएगा। यह स्मार्ट ट्रैकर Motorola की ऑफिशियल भारतीय वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर भी लिस्ट किया गया है। Motorola ने इस डिवाइस की कीमत का भी खुलासा किया है, जो 2,299 रुपये तय की गई है जो कि अपने ग्लोबली कीमत से थोड़ी कम है।


Moto Tag Features


पिछली रिलीज के आधार पर, Moto Tag एक हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला है। इसकी लंबाई 31.9 मिमी, चौड़ाई 8 मिमी और इसका वजन 7.5 ग्राम है। यह स्मार्ट टैग प्लास्टिक बिल्ड वाला है और धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए Moto Tag ब्लूटूथ 5.4 और UWB (अल्ट्रावाइड बैंड) का सपोर्ट करता है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी रेंज 100 मीटर तक है। 
Advertisement

Motorola के नए स्मार्ट ट्रैकर में एक रिप्लेसेबल बैटरी है जो कि कुल 1 साल तक चलती है। इस कॉम्पैक्ट गैजेट में एक खास बटन भी है, जो इसे कैमरा रिमोट के तौर पर काम करने की सुविधा देता है। यह डिवाइस आपके खोए हुए मोबाइल डिवाइस को खोजने में भी आपकी मदद करता है। आपको बता दें कि यह स्मार्ट टैग एक सामान्य डिवाइस है जो किसी भी आइटम के लिए ट्रैकर के तौर पर काम करता है। इससे कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके अपने खोए हुए सामान जैसे वॉलेट, की और बैग आदि को खोज सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.