• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Moto Tag : मोटोरोला लॉन्‍च करेगी ट्रैकिंग डिवाइस, खोया सामान ढूंढने में मिलेगी मदद, Apple से मुकाबला!

Moto Tag : मोटोरोला लॉन्‍च करेगी ट्रैकिंग डिवाइस, खोया सामान ढूंढने में मिलेगी मदद, Apple से मुकाबला!

Moto Tag : FCC लिस्टिंग में Moto Tag की टेक्निकल डिटेल्‍स से भी पर्दा हटाया गया है।

Moto Tag : मोटोरोला लॉन्‍च करेगी ट्रैकिंग डिवाइस, खोया सामान ढूंढने में मिलेगी मदद, Apple से मुकाबला!

Photo Credit: gizmochina

ख़ास बातें
  • मोटोरोला कर रही मोटो टैग पर काम
  • यह एक ट्रैकिंग डिवाइस होगी
  • जल्‍द इसे लॉन्‍च किया जा सकता है
विज्ञापन
Motorola ऐसा ब्रैंड है, जो अच्‍छे फीचर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में देने के लिए जाना जाता है। कंपनी भारत समेत दुनियाभर के मार्केट में नए मोटोरोला फोन्‍स लॉन्‍च कर रही है। साल 2024 उसके लिए अहम है, क्‍योंकि इस साल कई मोटो फोन्‍स लॉन्‍च किए जाने हैं। कल यानी 25 जून को भी वह नई Razr 50 सीरीज लाने वाली है, जो फोल्‍डेबल फोन्‍स हैं। अब पता चला है कि एक नए प्रोडक्‍ट पर भी मोटोरोला काम कर रही है। फेडरल कम्‍युनिकेशंस कमीशंस (FCC) सर्टिफ‍िकेशन पर Moto Tag के बारे में जानकारी मिली है। यह एक ट्रैकिंग डिवाइस होगी, जो Apple AirTag की तरह काम कर सकती है। 

FCC लिस्टिंग में Moto Tag की टेक्निकल डिटेल्‍स से भी पर्दा हटाया गया है। कहा जाता है कि Moto Tag में ब्लूटूथ LE कनेक्टिविटी का सपोर्ट होगा। इसमें 210mAh की क्षमता वाली 3V बैटरी (CR2032) दी जाएगी। खास यह है कि ऐपल एयर टैग में भी यही बैटरी है, जिसकी लाइफ 12 से 18 महीने बताई जाती है। 

मोटो की ट्रैकिंग डिवाइस का मॉडल नंबर XT2445-1 है। लिस्टिंग में इससे ज्‍यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह कभी भी लॉन्‍च हो सकती है। 

Moto Tag को यूएई के TDRA सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर भी देखा गया है। इसका मतलब है कि नया प्रोडक्‍ट UAE में भी लॉन्‍च किया जाएगा। खास यह है कि मोटोरोला ने इस मार्केट में साल 2017 में भी कदम रखा था और पहली ट्रैकिंग डिवाइस लॉन्‍च की थी। जल्‍द लॉन्‍च होने वाले Moto Tag में Apple AirTag जैसी बैटरी दी जा सकती है। मुमकिन है कि जब यह लॉन्‍च होगा तो कीमत ऐपल के एयर टैग से कम होगी। 

ट्रैकिंग डिवाइसेज अमेरिका में काफी पॉपुलर रही हैं। कई मामलों में देखा गया है जब ऐपल एयर टैग की मदद से लोगों को उनकी खोई हुई कीमती चीज मिल गई। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »