गाड़ी चलाते समय सावधान : नशे में, RC, ड्राइविंग लाइसेंस, इमरजेंसी गाड़ी को पास नहीं देने पर इतना होगा चालान!

Traffic Challans : आपके लिए ऐसे कानूनों को याद रखना जरूरी है, जिनके उल्‍लंघन पर भारी भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। कई मामलों में तो जुर्माने की रकम लाखों में भी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 13:33 IST
ख़ास बातें
  • हाल के दिनों में ट्रैफ‍िक चालान के मामलों में बढ़ोतरी हुई है
  • 2019 में मोटर वीकल ऐक्‍ट में कुछ बहुत कठोर बदलाव किए गए थे
  • 500 रुपये का ट्रैफ‍िक चालान अब 5 से 10 हजार रुपये का है

चालान से जुड़े सबसे आम मामलों में अक्‍सर लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही ड्राइव करने की गलती कर जाते हैं।

इस महीने की शुरुआत में एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्‍यक्ष साइसर मिस्‍त्री की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही कार की पिछली सीट पर बैठे लोगों के सीटबेल्‍ट नहीं लगाने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू हुई है। दिल्‍ली समेत देशभर में लोगों को यह बताया जा रहा है कि वह कार की पिछली सीट पर बैठते समय भी सीटबेल्‍ट लगाएं। साल 2019 में मोटर वीकल ऐक्‍ट में कुछ बहुत कठोर बदलाव किए गए थे। इसके तहत, ट्रैफ‍िक से जुड़े कानूनों को और सख्‍त बनाया गया था और पेनल्‍टी को 10 गुना तक बढ़ा दिया गया था। आपके लिए भी ऐसे कानूनों को याद रखना जरूरी है, जिनके उल्‍लंघन पर भारी भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। कई मामलों में तो जुर्माने की रकम लाखों में भी गई है। 

चालान से जुड़े सबसे आम मामलों में अक्‍सर लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही ड्राइव करने की गलती कर जाते हैं। टूवीलर और फोर वीलर दोनों सवार लोगों के साथ यह परेशानी आम है। बिना वैध लाइसेंस के ड्राइव‍िंग करने पर पहले 500 रुपये का चालान होता था। मोटर वीकल ऐक्‍ट में हुए बदलावों के बाद चालान की रकम को बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया गया है। साथ ही अगर आप बिना वैध लाइसेंस प्‍लेट के कोई अनऑथराइज्‍ड वीकल चलाते हैं, तब भी 5 हजार रुपये का चालान हो सकता है।  
Advertisement

अगर आपकी गाड़ी को RC एक्‍सपायर होने या फ‍िटनेस टेस्‍ट में फेल होने की वजह से डिसक्‍वॉलिफाई घोषित किया गया है, तो ऐसे वीकल को चलाने पर 10 हजार रुपये का चालान हो सकता है। पहले यह 500 रुपये था। 

पहली बार नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का चालान होगा, दूसरी बार यह बढ़कर 15,000 रुपये हो जाएगा साथ ही 6 महीने से दो साल तक की जेल भी होगी। गाड़ी में जरूरत से ज्‍यादा पैसेंजर हुए तो हर यात्री एक हजार रुपये का ओवरलोडिंग चालान गाड़ी मालिक पर हो सकता है। पेलोड कैपिस‍िटी से ज्‍यादा गाड़ी लोड करने पर 20 हजार का चालान हो सकता है। ड्राइविंग करते हुए इमरजेंसी वीकल को रास्‍ता नहीं देने पर 10 हजार रुपये का चालान और/या 6 महीने की कैद हो सकती है। 
Advertisement

रैश और खतरनाक ड्राइविंग के मामलों में पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये का दंड और/या 6 महीने से 1 साल तक की कैद हो सकती है। ऐसा दूसरी बार करने पर 2 साल तक कैद और/या 10 हजार रुपये तक की पेनल्‍टी लग सकती है।  
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, कई बार ये चालान लाखों रुपये तक पहुंच जाते हैं। जनवरी 2020 में एक पोर्श मालिक को 'जरूरी डॉक्‍युमेंट्स नहीं होने' के लिए 27.68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इससे पहले राजस्‍थान में रजिस्‍टर्ड एक वीकल पर दिल्‍ली की रोहिणी सर्कल पुलिस ने ट्रैफ‍िक नियमों का उल्लंघन करने के लिए 1,41,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.