सावधान! अगर आपका पिन भी इस लिस्ट में हैं तो तुरंत बदल लें, ये हैं सबसे कॉमन 4-डिजिट PIN

एक कमजोर पिन कुछ भी हो सकता है, जैसे '0000' या '1234' या किसी व्यक्ति का जन्म दिन, जो सार्वजनिक रूप से आजकल कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रोफाइल पर दिखाई देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2024 22:05 IST
ख़ास बातें
  • कमजोर पिन अटैकर्स के लिए सिस्टम में सेंध लगाने का सबसे आसान तरीका है
  • '0000', '1234' से लेकर जन्म की तारीख तक, सब क्रैक करने में आसान होते हैं
  • कई लोग अपने सुरक्षा कोड में बेहद आम पैटर्न का इस्तेमाल करते हैं

Photo Credit: Unsplash/ Jakub Żerdzicki

भारत सहित दुनिया आज के समय में एडवांस टेक्नोलॉजी का यूज करके लोगों की महनत की कमाई हड़पने वालों से परेशान हैं। एक सॉफ्टवेयर फर्म का कहना है कि 2024 की पहली तिमाही में साइबर हमलों में साल-दर-साल 33% की वृद्धि के साथ, भारत दुनिया में सबसे अधिक लक्षित देशों में से एक था। साइबर अटैक में लोगों के डिवाइस में मौजूद खामियों के जरिए उनकी निजी जानकारियां और बैंक डिटेल्स को चुराया जाता है और कई बार रिमोटली उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा लिए जाते हैं। ज्यादातर केस में अटैकर्स किसी ऐप या सिस्टम में खामियों का फायदा उठाते हैं, लेकिन कई बार लोगों द्वारा बेहद कमजोर पिन या पासवर्ड सेट करना भी हैकर्स को दावत देता है। 

भारत में भी दुनिया के अन्य देशों के समान कुछ ऐसे लोग हैं, जो खुद को डिजिटली सुरक्षित रखने के लिए पिन का प्रयोग तो करते हैं, लेकिन वो ऐसा पिन चुनते हैं, जिसे क्रैक करना साइबर अटैकर्स के लिए बाएं हाथ का खेल होता है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया चेक पॉइन्ट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 की पहली तिमाही में साइबर हमलों में साल-दर-साल 33% की वृद्धि के साथ सबसे अधिक टार्गेटेड देश की लिस्ट में भारत पहले स्थान में था। यूं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक ऐसा कारण भी है, जिसे ठीक करके लोग इस तरह के हमलों से बच सकते हैं। हम कमजोर पिन की बात कर रहे हैं, क्योंकि 'इंफॉर्मेशन इज ब्यूटीफुल' की लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि कई लोग अपने सिक्योरिटी कोड में बेहद आसान पैटर्न का इस्तेमाल करते हैं।
Advertisement

कमजोर पिन अटैकर्स के लिए किसी भी सिस्टम में सेंध लगाने का सबसे आसान तरीका है। एक कमजोर पिन कुछ भी हो सकता है, जैसे '0000' या '1234' या किसी व्यक्ति का जन्म दिन, जो सार्वजनिक रूप से आजकल कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी प्रोफाइल पर दिखाई देता है। कुछ लोग अपने फोन नंबर के शुरुआती या आखिरी अंकों का प्रोयोग भी करते हैं, ये जाने बगैर कि उनका फोन नंबर भी अटैकर्स आसानी से हासिल कर सकते हैं।

लेटेस्ट साइबर सिक्योरिटी स्टडी से पता चला है कि कई लोग अपने सुरक्षा कोड में बेहद आम पैटर्न का इस्तेमाल करते हैं। जांचे गए 34 लाख पिन में से, सबसे आम पैटर्न हैं इस प्रकार हैं :-
  • 1234
  • 1111
  • 0000
  • 1212
  • 7777
  • 1004
  • 2000
  • 4444
  • 2222
  • 6969

Advertisement
डेली मेल को दिए एक बयान में ESET साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, जेक मूरे ने आसान पासकोड का उपयोग न करने की सलाह दी, जो लोगों को साइबर अटैक के प्रति संवेदनशील बना सकता है। मूरे के अनुसार, बहुत से लोग जोखिम को कम आंकते हैं "जब तक कि वे जाल में नहीं फंसते हैं।"

उन्होंने कहा, "कुशल हैकर संभावित रूप से सीमित प्रयासों के भीतर पासकोड अनुमानों के एक महत्वपूर्ण हिस्से को क्रैक कर सकते हैं। अनुमान लगाने में आसान पिन का उपयोग हमलावरों को लोगों को अधिक आसानी से निशाना बनाने में सक्षम बनाता है।"
Advertisement
 

कुछ अन्य बेहद आसान और कॉमन 4-डिजिट पिन इस प्रकार हैं:-

  • 8557
  • 8438
  • 9539
  • 7063
  • 6827
  • 0859
  • 6793
  • 0738
  • 6835
  • 8093 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PIN, Weak 4 Digit Pin, Weak PINs, Most Common PIN
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  3. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  4. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  5. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  6. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  7. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  8. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  9. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  10. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.