32.73 KM माइलेज वाली Maruti Suzuki की इस सस्ती कार पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, देखें क्या है खास

Maruti Suzuki S-Presso CNG में 998cc का इंजन दिया गया है जो कि 5300 rpm पर 41.7 kW की पावर और 3400 rpm पर 82.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki S-Presso CNG में 998cc का इंजन दिया गया है।
  • Maruti Suzuki S-Presso CNG के LXi वेरिएंट की कीमत 5,90,000 रुपये है।
  • S-Presso सीएनजी में 32.73 किमी की माइलेज देती है।

Photo Credit: Maruti Suzuki

अगर आप अपने लिए कोई नई सीएनजी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो आप मारुति सुजुकी की Maruti Suzuki S-Presso CNG पर नजर डाल सकते हैं। जी हां Maruti Suzuki S-Presso CNG पर यह साल खत्म होने से पहले नवंबर में ही डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह कार एक किलो सीएनजी में 32.73 किमी की माइलेज देती है। आइए Maruti Suzuki S-Presso CNG पर ऑफर के साथ-साथ कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Maruti Suzuki S-Presso CNG इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki S-Presso CNG में 998cc का इंजन दिया गया है जो कि 5300 rpm पर 41.7 kW की पावर और 3400 rpm पर 82.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फ्यूल टैंक की बात करें तो इसमें 27 लीटर का फ्यूल टैंक है और CNG के लिए 55 किलो का टैंक है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में  कॉयल स्प्रिंग और स्टेबलाइज बार के साथ मैक फर्शन स्ट्रट सस्पेंशन और रियर में कॉयल स्प्रिंग के साथ टोर्शियन बीम दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की लंबाई 3565 mm, चौड़ाई 1520 mm, ऊंचाई 1567 mm, व्हीलबेस 2380 mm, टर्निंग रेडिएस 4.5 m और सीटिंग कैपेसिटी 5 सीटर है। हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म, कैबिन एयर फिल्टर, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, पेडेस्ट्रेन प्रोटेक्शन, चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक, ड्यूल एयरबैग, सीट बेल्ट प्री-टेंसनर और फोर्स लिमिटर और पार्किंग ब्रेक वार्निंग मिलता है।
 

Maruti Suzuki S-Presso CNG की कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki S-Presso CNG के LXi वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5,90,000 रुपये है। वहीं इसके VXi वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6,10,000 रुपये है। ऑफर की बात करें तो हमारे सूत्रों के मुताबिक, मारुति सुजुकी डीलरशिप लेवल पर अपनी कारों पर डिस्काउंट दे रही है। S-PRESSO S-CNG पर कुल मिलाकर 35 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें कुल कंज्यूमर ऑफर 20,000 रुपये है और नवंबर 2022 में एक्सचेंज ऑफर 15,000 रुपये है। इस प्रकार आप यह सस्ती और किफायती कार ज्यादा किफायती दामों में खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cheapest CNG Car, Discount on CNG Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.