30KM माइलेज के साथ देश की पहली Toyota Glanza CNG लॉन्च, कम खर्च में मिलेगा प्रीमियम फील

Toyota Glanza CNG S MT की एक्स शोरूम कीमत 8.43 लाख रुपये है। वहीं Toyota Glanza CNG G MT की कीमत 9.46 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Toyota Glanza CNG में पहला जैसा ही 1.2 लीटर के-सीरीज इंजन दिया गया है।
  • Toyota Glanza CNG प्रति किलो में 30.61 किमी का माइलेज प्रदान करती है।
  • Toyota Glanza CNG में नए एलॉय व्हील और स्प्लिट टेल लाइट दी गई है।

Toyota Glanza CNG में 1.2 लीटर के-सीरीज इंजन है।

Photo Credit: Toyota Kirloskar Motor

भारतीय बाजार में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने अपनी पहली सीएनजी कार Toyota Glanza CNG को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई ग्लांजा सीएनजी की कीमत 8.43 लाख रुपये तय की है। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही इस कार की बुकिंग को भी चालू कर दिया है। साफतौर पर Maruti Suzuki Baleno पर बेस्ड यह प्रीमियम हैचबक लेटेस्ट फीचर्स से लैस है।
 

Toyota Glanza CNG के पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Toyota Glanza CNG में पहला जैसा ही 1.2 लीटर के-सीरीज इंजन दिया गया है जो कि सीएनजी मोड में 77.5PS की पावर और 98.5NM का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि पेट्रोल मोड में इसकी पावर 90PS और टॉर्क  113NM है।  आपको बता दें कि Glanza CNG में ग्राहको को सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन मिल रहा है। अगर आप पेट्रोल वेरिएंट को खरीदते हैं तो आप मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में से किसी को चुन सकते हैं।
 

Toyota Glanza CNG की माइलेज


माइलेज की बात की जाए तो Toyota Glanza CNG प्रति किलो में 30.61 किमी का माइलेज प्रदान करती है। वहीं पेट्रोल मॉडल 22.35 किमी का माइलेज देती है और ऑटोमैटिक मॉडल 22.94 किमी का माइलेज देती है। 
Advertisement
 

Toyota Glanza CNG के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Toyota Glanza CNG में नए एलॉय व्हील और स्प्लिट टेल लाइट दी गई है। अन्य में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी फॉग लैंप, 7 इंच स्मार्ट प्लेकास्ट प्रो टच इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, टेलेस्कॉपिक एडजेस्टेबल स्टीरियरिंग व्हील और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स हैं।
 

Toyota Glanza CNG वेरिएंट और कीमत


Advertisement
Toyota Glanza CNG S MT की एक्स शोरूम कीमत 8.43 लाख रुपये है। वहीं Toyota Glanza CNG G MT की कीमत 9.46 लाख रुपये है।

आपको बता दें कि बीते कुछ समय से पेट्रोल के दाम बढ़ने के चलत सीएनजी कारों का क्रेज बढ़ गया है। कई कंपनियों ने अपनी कारों के नए सीएनजी वेरिएंट्स को भी उतारा है। वहीं इसके अलावा मार्के में जल्द ही कॉम्पैक्ट एसयूवी का भी सीएनजी वेरिएंट आ सकता है, जिसमें Maruti Suzuki Brezza और Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.