• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • PM Modi के YouTube चैनल पर 1 करोड़ से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स, दुनियाभर के नेताओं में टॉप पर

PM Modi के YouTube चैनल पर 1 करोड़ से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स, दुनियाभर के नेताओं में टॉप पर

राष्‍ट्रीय नेताओं में भी प्रधानमंत्री मोदी YouTube सब्‍सक्राइबर्स के चार्ट में सबसे ऊपर हैं।

PM Modi के YouTube चैनल पर 1 करोड़ से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स, दुनियाभर के नेताओं में टॉप पर

ट्विटर पर भी पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्‍या करोड़ों में है। वह किसी भी वैश्‍विक नेता से इस मामले में आगे हैं।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 7.03 लाख सब्‍सक्राइबर हैं
  • 30.7 लाख सब्‍सक्राइबर्स के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति तीसरे स्‍थान पर हैं
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 5.25 लाख सब्‍सक्राइबर हैं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लोग उन्‍हें फॉलो करते हैं। उनकी बातों को सुनते हैं। पीएम मोदी के यूट्यूब (YouTube) चैनल पर सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या एक करोड़ से ज्‍यादा हो गई है। इस मामले में वह दुनियाभर के नेताओं से आगे हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) इस लिस्‍ट में पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उनके YouTube चैनल पर कुल 36 लाख सब्‍सक्राइबर हैं। आंकड़ों का आकलन किया जाए, तो पहले स्‍थान पर काबिज पीएम मोदी और ब्राजील के राष्‍ट्रपति की सब्‍सक्राइबर संख्‍या में काफी बड़ा अंतर है। वहीं, 30.7 लाख सब्‍सक्राइबर्स के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (Andres Manuel Lopez Obrador) तीसरे स्‍थान पर हैं। 

ग्‍लोबल नेताओं की सब्‍सक्रिप्‍शन लिस्‍ट में 28.8 लाख सब्‍सक्राइबर्स के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo) भी शामिल हैं। इसके बाद वाइट हाउस का नंबर है, जिसके 19 लाख सब्‍सक्राइबर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 7.03 लाख सब्‍सक्राइबर हैं यानी यूट्यूब चैनल पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति काफी पीछे हैं।

तुलना कर कुछ राष्‍ट्रीय नेताओं से की जाए, तो भी प्रधानमंत्री मोदी YouTube सब्‍सक्राइबर्स के चार्ट में सबसे ऊपर हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 5.25 लाख सब्‍सक्राइबर हैं। शशि थरूर के 4.39 लाख सब्‍सक्राइबर हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 3.73 लाख सब्‍सक्राइबर हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन के 2.12 लाख सब्‍सक्राइबर हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के YouTube पर 1.37 लाख सब्‍सक्राइबर हैं।

ना सिर्फ यूट्यूब बल्कि ट्विटर पर भी पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्‍या करोड़ों में है। वह किसी भी वैश्‍विक नेता से इस मामले में आगे हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्‍या साढ़े सात करोड़ से ज्‍यादा है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्विटर पर लगभग 2 करोड़ फॉलोवर्स हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि ट्विवटर, केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है। कांग्रेस सांसद ने पत्र लिखकर कहा है कि ट्विटर ने उनके फॉलोवर्स की ग्रोथ को कम कर दिया है। वहीं, ट्विटर ने इस मामले में आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि कंपनी हेर-फेर और स्पैम को लेकर जीरो टॉलरेंस रखती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »