Skype यूजर्स ध्यान दें! इस दिन से बंद हो जाएगी सर्विस, Microsoft ने लिया बड़ा फैसला

टेक दिग्गज Microsoft ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि Skype आने वाली 5 मई को बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Skype आने वाली 5 मई को बंद हो जाएगा।
  • कहा जा रहा है कि अब कंपनी Microsoft Teams पर ध्यान देगी।
  • मौजूदा स्काइप यूजर्स Microsoft Teams पर शिफ्ट हो सकते हैं।

Microsoft ने अपने वीडियो कॉलिंग सर्विस प्लेटफॉर्म Skype को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी Skype को बंद करने जा रही है।

Photo Credit: Unsplash

Microsoft ने अपने वीडियो कॉलिंग सर्विस प्लेटफॉर्म Skype को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी Skype को बंद करने जा रही है। जल्द ही यह वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के बीच से गायब हो जाएगा। ऐसे में Skype यूजर्स के लिए यह चौंकाने वाली खबर है। आप भी सोच रहे होंगे कि अगर Skype बंद हो जाता है तो यूजर्स के लिए कौन सा ऑप्शन होगा। Microsoft ने मौजूदा Skype यूजर्स के लिए भी विकल्प बताया है। आइए जानते हैं कंपनी के इस कदम के बाद आगे क्या होगा। 

वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Skype जल्द ही बंद होने वाला है। टेक दिग्गज Microsoft ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि Skype आने वाली 5 मई को बंद हो जाएगा। कंपनी के इस कदम के पीछे का कारण कहा जा रहा है कि अब वह Microsoft Teams पर फोकस करेगी। इसीलिए माइक्रोसॉफ्ट की ओर से एक विकल्प भी स्काइप यूजर्स को दिया गया है। मौजूदा स्काइप यूजर्स Microsoft Teams पर शिफ्ट हो सकते हैं। 

Microsoft Teams पर शिफ्ट होने वाले स्काइप यूजर्स के पास अपना डेटा शिफ्ट करने का भी विकल्प होगा। बता दें कि जब से कंपनी ने Microsoft Teams को लॉन्च किया था तब से ही वह Skype यूजर्स को टीम्स प्लेटफॉर्म पर आने के लिए कह रही थी। कंपनी की ओर से कहा गया था कि Teams में Skype वाले सभी फीचर्स मिलते हैं और इसके साथ ही इसमें कुछ और भी क्षमताएँ दी गई हैं जो स्काइप में नहीं हैं। 

Microsoft ने घोषणा करते हुए कहा है कि Skype यूजर्स अपने मौजूदा क्रिडेंशियल्स से Microsoft Teams में लॉग-इन कर सकते हैं। Skype यूजर्स का Microsoft Teams में आना पूरी तरह से फ्री होगा। Skype यूजर्स को Teams पर कॉलिंग, मैसेजिंग, फाइल शेयरिंग, मीटिंग या कम्युनिटी जॉइन करने समेत सारे फीचर्स फ्री उपलब्ध होंगे। 
Advertisement

कंपनी का कहना है कि कोई Skype यूजर अपने मौजूदा क्रिडेंशियल्स से Teams में लॉग-इन करता है तो उसके चैट और कॉन्टेक्ट स्वयं ही टीम्स में आ जाएंगे। यानी यूजर्स ने Skype में जहां से लॉग-आउट किया था, टीम्स में वहीं से लॉग-इन करके आगे शुरू कर सकते हैं। यूजर्स के पास Skype के साथ टीम्स भी इस्तेमाल करने का विकल्प होगा। लेकिन यह कुछ दिन के लिए ही है क्योंकि 5 मई तक ही दोनों प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 5 मई को Skype बंद हो जाएगा। उसके बाद Teams ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.