Microsoft में फिर छंटनी, इस विभाग से हुई 2.5 हजार कर्मचारियों की छुट्टी!

Activision Blizzard खरीदने के बाद कंपनी का गेमिंग रिवेन्यु बढ़ा है लेकिन Xbox के अन्य बिजनेस संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 सितंबर 2024 14:31 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने वर्कफोर्स में से 650 कर्मचारियों को कम करने का फैसला लिया है।
  • यह छंटनी विशेष रूप से गेमिंग डिवीजन के लिए की गई है।
  • गेमिंग डिवीजन में भी सिर्फ कॉर्पोरेट और सपोर्ट रोल इससे प्रभावित होंगे।

Microsoft ने 650 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

टेक दिग्गज Microsoft ने फिर से छंटनी की घोषणा की है। कंपनी ने वर्कफोर्स में से 650 कर्मचारियों को कम करने का फैसला लिया है। यह छंटनी विशेष रूप से गेमिंग डिवीजन के लिए की गई है। गेमिंग डिवीजन में भी सिर्फ कॉर्पोरेट और सपोर्ट रोल इससे प्रभावित होंगे। इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग डिवीजन से कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। अभी तक कुल मिलाकर इस डिवीजन से 2.5 हजार से ज्यादा कर्मचारी निकाले जा चुके हैं। 

टेक कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी रुकने का नाम नहीं ले रही है। Microsoft ने फिर से 650 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एक मेमो के माध्यम से Xbox के चीफ फिल स्पेंसर ने इसकी जानकारी (via) दी। कंपनी का कहना है कि वह अपने गेमिंग बिजनेस का ढांचा पुनर्स्थापित कर रही है। बदलाव का यह दौर पिछले साल कंपनी के द्वारा Activision Blizzard का अधिग्रहण करने के बाद से ही चल रहा है। 

फिल स्पेंसर ने साफ किया कि इन छंटनियों के कारण किसी गेम, डिवाइस या स्टूडियो को न तो बंद किया जा रहा है, और न ही कैंसल किया जा रहा है। बल्कि कंपनी बिजनेस को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने की कोशिश कर रही है। चीफ के मुताबिक, इस कदम से कंपनी के गेम स्टूडियो और बिजनेस यूनिट्स को सहारा मिलेगा और ये बिजनेस यूनिट्स ज्यादा क्षमता के साथ काम कर सकेंगे। 

Microsoft ने Activision Blizzard को 2023 में 69 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। उसके बाद इस साल की शुरुआत में कंपनी ने 1900 कर्मचारियों की छंटनी कर डाली। अब 650 और कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट से इस साल अब तक 2550 कर्मचारी निकाले जा चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Activision Blizzard को अपने अधीन करने के बाद कंपनी का गेमिंग रिवेन्यु बढ़ा है। लेकिन Xbox के अन्य बिजनेस संघर्ष कर रहे हैं। Xbox हार्डवेयर की सेल्स में गिरावट आई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  3. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  5. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  2. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  3. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  4. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  5. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  6. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  7. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  9. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  10. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.